फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को मुम्बई मारने के लिए पहुंच गया था संपत...

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को मुम्बई मारने के लिए पहुंच गया था संपत...

Sun, 10 Jun 2018 02:48 AM IST
Updated Sun, 10 Jun 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को मुम्बई मारने के लिए पहुंच गया था संपत...
सलमान खान की हत्या करने मुंबई गया था संपत, कड़ी सुरक्षा देख वापस आया
विज्ञापन

- पुलिस की पूछताछ में किया खुलासा, जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को दी थी धमकी
- काला हिरण शिकार के मामले से था नाराज, लॉरेंस के कहने पर ही मारने के लिए पहुंचा था संपत

महबूब अली
रोहतक। हैदराबाद से पकड़े गए गैंगस्टर संपत नेहरा ने पुलिस की पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया है। जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई काला हिरण मामले को लेकर बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से नाराज था। सलमान खान को कोर्ट से सजा होने से तीन महीने पहले लॉरेंस ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद उसे जोधपुर जेल से भरतपुर जेल ट्रांसफर कर दिया गया। जहां से उसने संपत से सलमान खान को मारने की बात कही। इसी के बाद संपत अभिनेता सलमान खान को मारने के लिए मुंबई पहुंच गया था। कड़ी सुरक्षा के कारण वह सलमान खान पर हमला नहीं कर पाया।
गैंगस्टर संपत नेहरा को हरियाणा एसआईटी ने 6 जून को हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया था। संपत पर जानलेवा हमला, हत्या समेत 12 से अधिक मामले दर्ज हैं। संपत पर कारौर के आनंद हत्याकांड में भी मुकदमा दर्ज है। हिसार एसआईटी ने भी संपत से हैदराबाद से लाते समय पूछताछ की थी।
विज्ञापन

दरअसल, काला हिरण शिकार मामले में अभिनेता सलमान खान को 5 साल की सजा होने से तीन महीने पहले लारेंस बिश्नोई ने उसकी हत्या करने की धमकी दी थी। गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई ने चेतावनी दी थी कि वो सलमान को जेल में ही मारेगा और सब देखते रह जाएंगे। पुलिस ने आनन-फानन में लारेंस को जोधपुर की सेंट्रल जेल से भरतपुर की जेल में शिफ्ट कर दिया था। जेल के अंदर भी सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। संपत ने पुलिस की पूछताछ में खुलासा किया है कि लारेंस के कहने पर वह सलमान खान को मारने के लिए मुंबई पहुंच गया था। मगर पुलिस की कड़ी सुरक्षा के चलते वह सलमान खान को मारने में कामयाब नहीं हो सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed