{"_id":"666231f442bb16c8f7058474","slug":"20-trees-28-pillars-fell-in-the-storm-three-transformers-got-damaged-rohtak-news-c-17-roh1020-438354-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: आंधी में 20 पेड़, 28 खंभे गिरे, तीन ट्रांसफार्मर हुए खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: आंधी में 20 पेड़, 28 खंभे गिरे, तीन ट्रांसफार्मर हुए खराब
विज्ञापन
बुधवार रात आई आंधी से शहर कुछ इलाकों में बिजली व्यवस्था चरमरा गई। आंधी में 20 पेड़ और 28 खंभे गिरने की सूचना है, जबकि तीन ट्रांसफार्मर खराब हो गए। इस कारण घंटों तक लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रात 10 बजे गुल हुई बिजली देर रात तीन बजे सुचारु हुई। रात भर बिजली गुल होने के कारण गर्मी में लोग सो तक नहीं पाए। निगम के 32 केवी फीडर बहुजमालपुर में बिजली समस्या सबसे ज्यादा रही। वहीं बिजली निगम को तीन लाख रुपये का फटका लगा है।
तेज आंधी के चलते शहर में कई जगहों पर बिजली के तार टूट गए। कुछ जगह खंभे गिरने से तो कई जगह पेड़ गिरने से बिजली के तार टूट गए। देर रात गुल हुई बिजली करीब पांच घंटे बाद सुचारु हुई। कर्मचारी रात भर बिजली व्यवस्था सुचारु बनाने में जुटे रहे।
इन्वर्टर भी दे गए जवाब
बिजली आपूर्ति बाधित होने से पीजी व हॉस्टल के इन्वर्टर भी जवाब दे गए। तिलक नगर, सेक्टर-3, सेक्टर-4, जनता काॅलोनी, कमला नगर, शिवाजी कॉलोनी, जगदीश काॅलोनी, सेक्टर-2 और कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली बाधित रही।
विज्ञापन
आंधी आने के कारण कुछ समय के लिए बिजली बाधित हुई थी। कुछ जगह तार भी टूटे। इससे निगम को करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। अब व्यवस्था सुचारु हो गई है।
- रामेंद्र मलिक, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम