फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   हरियाणा फ्री स्टाइल में भी चैंपियन, जीते चार गोल्ड, सहित कुल आठ पदक

हरियाणा फ्री स्टाइल में भी चैंपियन, जीते चार गोल्ड, सहित कुल आठ पदक

Thu, 21 Feb 2019 02:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 02:54 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा फ्री स्टाइल में भी चैंपियन, जीते चार गोल्ड, सहित कुल आठ पदक
रोहतक। ओडिशा के कटक में चल रही नेशनल कैडेट कुश्ती प्रतियोगिता में प्रदेश की फ्री स्टाइल टीम भी ग्रीको रोमन व महिला टीम की तरह ही ओवरऑल चैंपियन बन गई है। प्रतियोगिता के तीसरे दिन पुरुष वर्ग की फ्री स्टाइल टीम ने कुल आठ पदक हासिल जिनमें चार गोल्ड, दो सिल्वर व दो कांस्य पदक शामिल हैं। इन पदकों की मदद से ही हरियाणा की टीम ने 174 प्वांइट हासिल किए व नजदीकी अंतर से दिल्ली को पीछे छोड़ दिया है। प्रतियोगिता में दिल्ली के 170 व महाराष्ट्र के 123 प्वाइंट रहे हैं।
विज्ञापन

भारतीय कुश्ती संघ की ओर से 17 से 20 फरवरी तक ओडिशा के कटक में नेशनल सब जूनियर(कैडेट) कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रदेश की टीम के कोच वीरेंद्र व अनिल ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश की दो टीमों ने भाग लिया है। प्रतियोगिता के 10 भारवर्गोें में प्रदेश के 20 खिलाड़ियों में से आठ खिलाड़ियों ने पदक हासिल किए हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के अंतिम दिन खेले गए फ्री स्टाइल के 45 किलो ग्राम भारवर्ग के मुकाबलों में हरियाणा के आकाश ने महाराष्ट्र के अमोल को हराकर गोल्ड मेडल हासिल किया। 48 किलो भारवर्ग में प्रदेश के उदित ने महाराष्ट्र के सुदर्शन को हराकर गोल्ड जीता। 51 किलो भारवर्ग में प्रदेश के विपिन को फाइनल मुकाबले में दिल्ली के सुनील से हारकर रजत पदक हासिल किया। 55 किलो भारवर्ग में हरियाणा के अमन ने सर्विसेज के प्रवीण को हराकर गोल्ड व इसी भारवर्ग में मोती ने महाराष्ट्र रमेश को हराकर कांस्य पदक हासिल किया। 71 किलो भारवर्ग में प्रदेश के राहुल ने साई के विजय को हराकर गोल्ड मेडल हासिल किया। 80 किलो भारवर्ग के फाइनल मुकाबले में प्रदेश के जोगिंदर को महाराष्ट्र के वेतल से हार का सामना कर रजत पदक से व दीपक को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन



टॉप तीन टीमें :
टीम प्वाइंट गोल्ड रजत कांस्य
हरियाणा 174 चार दो दो
दिल्ली 170 दो एक सात
महाराष्ट्र 123 एक दो तीन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed