फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   कोहरे के चलते कई एक्सप्रेस ट्रेनें की निरस्त, रेलवे ने जारी किया चार्ट

कोहरे के चलते कई एक्सप्रेस ट्रेनें की निरस्त, रेलवे ने जारी किया चार्ट

Wed, 19 Dec 2018 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Dec 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
कोहरे के चलते कई एक्सप्रेस ट्रेनें की निरस्त, रेलवे ने जारी किया चार्ट
कोहरे के चलते कई एक्सप्रेस ट्रेनें की निरस्त, रेलवे ने जारी किया चार्ट
विज्ञापन

यमुनानगर। कोहरे के कारण ट्रेनों की लेटलतीफी के चलते रेलवे ने कई गाड़ियों को निरस्त कर दिया है तो कई के शेड्यूल में बदलाव करते हुए नया चार्ट जारी किया है। ट्रेनों के रद्द होने से सर्दियों में यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। समय को ध्यान में रखते हुए लंबे रूट की गाड़ियों का संचालन बंद किया गया है और कई ट्रेनों के रूट बदले गए है। ट्रेनों के संचालन में बाधा होने के कारण यात्रियों को भारी मशक्कत का सामना करना पडे़गा। अधिक कोहरा होने के कारण सिग्नल नहीं दिखाई देता है और किसी भी प्रकार की कोई दुर्घटना ना हो, उसको देखते हुए यह निर्णय लिया है और साथ अन्य कर्मचारियों को निर्देश दिए है कि कोहरा होने पर गाड़ी धीमी गति से चलाएं।
बॉक्स
ये ट्रेन रहेगी रद्द
- ट्रेन संख्या 22424 अमृतसर गोरखपुर 16 दिसंबर 18 से 10 फरवरी तक
- ट्रेन संख्या 22423 गोरखपुर-अमृतसर एक्सप्रेस 17 दिसंबर से 11 फरवरी तक
- अंबाला कैंट- बरौनी एक्सप्रेस 15 दिसंबर से 12 फरवरी तक
- ट्रेन संख्या 14523 बरौनी अंबाला कैंट 17 फरवरी से 14 दिसंबर तक
- ट्रेन संख्या 14218 चंडीगढ़-प्रयाग 13 फरवरी से 12 जनवरी तक
- ट्रेन संख्या 14217 प्रयाग चंडीगढ़ 14 दिसंबर से 13 जनवरी तक
- ट्रेन संख्या 15209 सहारसा अमृतसर 13 दिसंबर से 15 जनवरी तक
- ट्रेन संख्या 15210 अमृतसर सहारसा 14 दिसंबर से 16 फरवरी तक
- ट्रेन संख्या 14310 देहरादून-इंदौर एक्सप्रेस 15 दिसंबर से 13 फरवरी तक
- ट्रेन संख्या 14309 इंदौर देहरादून 19 दिसंबर से 14 फरवरी तक रद्द रहेगी।
बॉक्स
इन ट्रेनों के किए गए फेरे कम
- ट्रेन संख्या 14525 अंबाला कैंट-श्रीगंगा नगर 15 दिसंबर से 10 फरवरी तक शनि और रविवार को निरस्त
- ट्रेन संख्या 14526 श्री गंगानगर अंबाला कैंट, 12331 हावड़ा जम्मू 18 दिसंबर से 12 फरवरी तक बुधवार को निरस्त
- ट्रेन संख्या 12332 जम्मू हावड़ा 20 दिसंबर से 14 फरवरी तक बृहस्पतिवार को निरस्त
- ट्रेन संख्या 13005 हावड़ा अमृतसर 17 दिसंबर से 11 फरवरी तक सोमवार को निरस्त
- ट्रेन संख्या 13006 अमृतसर हावड़ा 19 दिसंबर से 13 फरवरी तक बुधवार को निरस्त
- ट्रेन संख्या 13151 सियालदाह जम्मू 19 दिसंबर से 13 फरवरी तक बुधवार को निरस्त
- ट्रेन संख्या 13152 जम्मू सियालदाह 21 दिसंबर से 15 फरवरी तक शुक्रवार को निरस्त
- ट्रेन संख्या 13049 हावड़ा जम्मू 18 दिसंबर से 12 फरवरी तक मंगलवार को निरस्त
- ट्रेन संख्या 13050 अमृतसर हावड़ा एक्सप्रेस 20 दिसंबर से 14 फरवरी तक बृहस्पतिवार को
बॉक्स
कोहरे के कारण ये ट्रेनें रही लेट
कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दी है। कोहरे के कारण मंगलवार को कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से चली। जम्मूतवी-नई दिल्ली शालीमार एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से डेढ़ घंटा, इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटा, जम्मूतवी-कोलकत्ता सियालदाह एक्सप्रेस दो घंटे, कालका-दिल्ली पैसेंजर डेढ़ घंटा और हिमगिरी एक्सप्रेस लगभग आठ से दस घंटे की देरी से सहारनपुर रेलवे स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन

वर्जन
लगातार बढ़ रहे कोहरे के मद्देनजर गाड़ियों के संचालन में बाधा हो रही है। जिसके चलते कई गाड़ियों को फरवरी तक निरस्त किया गया है और कई को बदले हुए रूट से चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रवीण गौड द्विवेदी, सीनियर डीसीएम अंबाला डिवीजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed