{"_id":"60bfd4e68ebc3e00d068316a","slug":"19-corona-infected-including-two-children-and-seven-youth-two-died-rohtak-news-rtk612130861","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बच्चे व सात युवा समेत 19 कोरोना संक्रमित, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बच्चे व सात युवा समेत 19 कोरोना संक्रमित, दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में कोरोना की रफ्तार कम हो गई है, लेकिन अभी भी संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को दो बच्चे व सात युवा समेत 19 संक्रमित मिले। वहीं उपचार के दौरान एक महिला व बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। वहीं जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 309 पर पहुंच गई है। पीजीआई में भर्ती 83 कोरोना संक्रमितों में से 46 हाईफ्लो ऑक्सीजन पर और 18 मरीज वेंटिलेटर पर हैं।
वहीं, जिले में मंगलवार तक 446926 के सैंपल लिए गए, जिनमें से 420870 की रिपोर्ट निगेटिव आई। जिले में अब तक 25684 कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। मंगलवार को पीजीआई में उपचार के दौरान कैनाल कॉलोनी निवासी 70 वर्षीय वृद्ध और प्रीत विहार कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय महिला ने दम तोड़ दिया। इससे जिले में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 525 पर पहुंच गया है। वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या 309 रह गई है, जिसमें से 83 का अस्पताल में उपचार चल रहा है और 226 घरों में एकांतवास पर है। पीजीआईएमएस के जनसंपर्क विभाग के कार्यकारी इंचार्ज डॉ. गजेंद्र सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमितों की संख्या में मामूली बढ़ोतरी हुई है, जबकि ब्लैक फंगस का आंकड़ा सुधरा है। कोरोना को लेकर लापरवाही नहीं बरती जाए। सरकार ने आमजन की सहूलियत को देखते हुए छूट दी है, जिसका बेवजह फायदा नहीं उठाया जाए। घर से जब भी बाहर निकले मास्क लगाएं।
ब्लैक फंगस से एक महिला मरी, नौ रोगियों की आपरेशन हुए
रोहतक। पीजीआईएमएस में ब्लैक फंगस से मंगलवार को एक महिला की मौत हो गई। वहीं, 178 मरीज उपचाराधीन हैं और नौ रोगियों के ऑपरेशन हुए। पीजीआईएमएस के अनुसार ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या में कमी आना शुरू हो गया है। संस्थान के जनसंपर्क विभाग के कार्यकारी इंचार्ज डॉ. गजेंद्र सिंह ने बताया कि ब्लैक फंगस के मरीजों के लिए सरकार ने 454 इंजेक्शन भेजे हैं। हांसी की रहने वाली 78 वर्षीय महिला की ब्लैक फंगस से मृत्यु हुई है।