{"_id":"66c1294cdc392486c606d475","slug":"184-buses-will-run-from-rohtak-depot-on-rakshabandhan-rohtak-news-c-17-roh1019-485383-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: रक्षाबंधन पर रोहतक डिपो से चलेंगी 184 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: रक्षाबंधन पर रोहतक डिपो से चलेंगी 184 बसें
विज्ञापन
17सीटीके12..रोडवेज बस अड्डे पर बस का इंतजार करते यात्री। संवाद
रोहतक। रक्षाबंधन के त्योहार पर महिलाओं और उनके 15 साल तक के बच्चों के लिए 18 अगस्त को दोपहर 12 बजे से 19 अगस्त की मध्यरात्रि तक मुफ्त सफर रहेगा।
यात्रियों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए रोहतक डिपो की 184 बसों का संचालन किया जाएगा। रात्रि में भी अगर कोई इमरजेंसी आ जाती है तो बसों को रात्रि में भी चलाने का फैसला किया गया है। रोडवेज डिपो में पहले 186 बसों का संचालन किया जा रहा था। दो बसों को रक्षाबंधन के लिए यमुनानगर भेजा गया है। इन 184 बसों में से कोई भी बस कंडम नहीं है। सभी बसें सही तरीके से चल रही है।
वर्जन
यात्रियों को किसी समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए सारे स्टाफ की ड्यूटी तय कर दी गई हैं। 18 अगस्त दोपहर 12 बजे से 19 अगस्त मध्यरात्रि तक महिलाएं फ्री में सफर कर सकती हैं। मुख्यालय से जारी पत्र के अनुसार 15 साल तक के बच्चे भी मुफ्त यात्रा कर सकते हैं।
-भारत भूषण गोगिया, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो