फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सोलह श्रृंगार की थीम पर तैयार होकर वेन्यू पर पहुंची बटरफ्लाई ग्रुप की मेंबर

सोलह श्रृंगार की थीम पर तैयार होकर वेन्यू पर पहुंची बटरफ्लाई ग्रुप की मेंबर

Sun, 19 Aug 2018 02:48 AM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
सोलह श्रृंगार की थीम पर तैयार होकर वेन्यू पर पहुंची बटरफ्लाई ग्रुप की मेंबर
हेडिंग : सोलह शृंगार कर पहुंची महिलाएं, खेला तंबोला
विज्ञापन

फ्लैग : बटरफ्लाई ग्रुप की मेम्बरों ने सावन और राखी की थीम पर विशेष रूप से किया आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। माथे पर मांगटीका, पैरों में पायल, कानों में झुमके, हाथों में मेहंदी लगाकर बटरफ्लाई ग्रुप की मेम्बर 16 शृंगार कर वेन्यू पर पहुंचीं। मौका था बटरफ्लाई ग्रुप के सावन सेलिब्रेशन का। शनिवार को शीला बाइपास स्थित एक होटल में बटरफ्लाई ग्रुप की किटी पार्टी हुई।
ग्रुप मेम्बर ने पार्टी की शुरुआत विशेेष रूप से तंबोला खेलकर की। तंबोला में प्लस वन टिकट खेल खेला गया। तंबोला में थ्री लाइन कार्नर खेल कर निति विनर बनीं। वहीं सोनल और कनिका को पंक्चुवलिटी का खिताब दिया गया। पार्टी की होस्ट निति ने शायरी, चुटकले, गाने सुनाकर सभी को हंसी से लोटपोट किया। ग्रुप मेम्बर ने सावन स्पेशल जोड़ीदार गेम खेला। इसमें शब्दों के साथ जोड़े बनाकर कोमल भूटन विनर बनीं। मौके पर सोनम, कनिका, प्रियंका, कशिश, सिमरन, पूनम, प्रीति, नेहा, सोनाली, सलोनी, ज्योति, कंचन, रीना, सना, राधिका, सुचि और चाहना मौजूद रही।
विज्ञापन

खेल-खेल में बनाया डाइट प्लान
पार्टी में ग्रुप मेम्बरों ने खेल-खेल में नंबरों के आधार पर एक-दूसरे के लिए डाइट प्लान तैयार किया। अगली किटी तक सभी मेंम्बर इसी डाइट प्लान को फॉलो भी करेंगी। पार्टी में 20 मेंम्बर मौजूद रहीं। जोड़ीदार की विजेता कोमल भूटन ने बताया कि वर्किंग होने के कारण हम एक-दूसरे के साथ समय नहीं बिता पाते हैं। इसलिए बटरफ्लाई किटी ग्रुप की सभी सदस्यों ने महीने में एक बार एक-दूसरे के साथ गेट-टू-गेदर करने का फैसला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed