फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   यमुनानगर से हत्या स्टेट के लिए

यमुनानगर से हत्या स्टेट के लिए

Sun, 03 Jun 2018 12:00 AM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर से हत्या स्टेट के लिए
आठ एकड़ जमीन के लिए दो बेटों ने पिता को गंडासी से काट डाला था
विज्ञापन

38 दिन बाद हुआ खुलासा, परवालो के शिव शक्ति आश्रम को दान देना चाहता था मृतक दयाल भाटिया
- सीआईए वन ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक बेटा एडवोकेट तो दूसरा है किसान
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। आठ एकड़ जमीन के लिए दो बेटों ने अपने पिता को गंडासी से काटकर शव को करनाल के पश्चिमी यमुना नहर किनारे पटरी पर जंगल में फेंक दिया था। मृतक शिव शक्ति आश्रम परवालो में डेढ़ साल से सेवक था और अपनी 28 एकड़ जमीन में से आठ एकड़ जमीन आश्रम के नाम करने वाला था। घटना 24 अप्रैल की है। इसका खुलासा 38 दिन बाद सीआईए वन की गिरफ्त में आए हत्यारोपी मृतक के दोनों बेटों ने किया। एक बेटा एडवोकेट तो दूसरा किसान है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका पिता आठ एकड़ जमीन आश्रम के नाम करवाने वाला था। तभी उन्होंने प्लान बनाकर उसकी हत्या की। शनिवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। वहां से उन्हें रिमांड पर लिया गया। रिमांड में आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त कार, गंडासी बरामद की जाएगी।
विज्ञापन

कार में किया था पिता का अपहरण
छप्पर थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा खुर्द निवासी दयाल शाह (56) करीब डेढ़ साल से शिव शक्ति आश्रम परवालों में सेवादार था। 22 अप्रैल को वह दूसरे सेवादार बनारसी दास को अपनी गेहूं की फसल कटवाकर मंडी में बेचकर आने की बात कहकर आश्रम से गया था, लेकिन उसके बाद लौटकर नहीं आया था। मामले में बुड़िया थाना पुलिस ने 25 मई को अज्ञात पर अगवा करने का केस दर्ज किया था। पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि 24 अप्रैल को दयाल शाह अपने खेत से आठ बैग गेहूं के ऑटो में लेकर आश्रम गया। पुलिस ने ऑटो चालक से पूछताछ की तो उसने बताया था कि पुराना सहारनपुर रोड पर आश्रम से पहले दयाल शाह उसके ऑटो से पेशाब करने के लिए उतरा था। इस दौरान एक काले रंग की कार में वह बैठकर चला गया था। पुलिस जांच में पता चला कि वह कार उसके बेटों की है। इसके बाद उसके बेटों पर शक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीआइए इंचार्ज मुकेश कुमार ने बताया कि 24 अप्रैल की सुबह मृतक के बेटे एडवोकेट अजय भाटिया और अमन भाटिया अपने पिता दयाल शाह को किडनैप करके घुमाते हुए करनाल के रम्बा क्षेत्र में ले गए। यहां पश्चिमी यमुना नहर किनारे सुनसान क्षेत्र में कार से नीचे उतरे। इस दौरान कार में पहले से रखी गंडासी को अजय भाटिया ने उठाया और दयाल शाह की पीट, गर्दन सहित शरीर पर आठ वार किए। शव की शिनाख्त न हो, इसलिए आरोपियों ने उसकी उसके कपड़े उतार दिए। इसके बाद शव को फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed