फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सुमित को प्रधानी से हटाने के लिए मीटिंग में नहीं जुटे सरपंच

सुमित को प्रधानी से हटाने के लिए मीटिंग में नहीं जुटे सरपंच

Sat, 11 Nov 2017 02:30 AM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 02:30 AM IST
विज्ञापन
सुमित को प्रधानी से हटाने के लिए मीटिंग में नहीं जुटे सरपंच
फ्लैग : जसिया में जाट महारैली से लेकर सरपंचों की सियासत तेज
विज्ञापन

हेडिंग : सुमित को प्रधानी से हटाने के लिए मीटिंग में नहीं जुटे सरपंच

: बीडीपीओ आफिस में बुलाई गई सरपंचों की मीटिंग में 47 में से पहुंचे मात्र 10
: सरपंचों में फूट डालने का प्रयास नहीं होगा कामयाब : सुमित

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
जसिया गांव में 26 नवंबर को होने वाली जाट महारैली से पहले रोहतक ब्लॉक के सरपंचों की सियासत तेज हो गई है। सरपंचों की शुक्रवार को बीडीपीओ कार्यालय में मीटिंग बुलाई गई, जिसमें 47 में से मात्र 10 सरपंच पहुंचे। मीटिंग का मकसद रोहतक ब्लाक सरपंच एसोसिएशन के प्रधान सुमित मकड़ौली की जगह किसी अन्य सरपंच को प्रधान बनाना था।

मायना गांव के सरपंच प्रतिनिधि दिनेश ने बताया कि एसोसिएशन के प्रधान और मकड़ौली के सरपंच सुमित आर्य को कुछ लोग हटाना चाह रहे हैं। उन्होंने बताया इसमें सिर्फ दस सरपंच सुमित को हटाने के पक्ष में हैं जबकि बाकी सभी लोग सुमित आर्य को अपना समर्थन दिए हुए हैं। उन्होंने बताया कि रोहतक ब्लॉक में कुल 47 गांव हैं। इसमें से 47 सरपंच ने मिलकर सर्वसम्मति से मकड़ौली के सरपंच सुमित को एसोसिएशन का प्रधान चुना था इसलिए उन्हें हटाने की कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed