{"_id":"59a70f1f4f1c1bf4278b482e","slug":"181504120607-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मी की पत्नी के कानों से झपटी सोने की बाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिसकर्मी की पत्नी के कानों से झपटी सोने की बाली
Updated Thu, 31 Aug 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिसकर्मी की पत्नी के कानों से झपटी सोने की बाली
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। घर से सैर करने के लिए निकली पुलिस विभाग के एएसआई की पत्नी के कानों से बाइक सवार दो युवकों ने सोने की बाली झपट ली। वारदात जगाधरी वर्कशॉप की धर्मपुरा कॉलोनी में मंगलवार अलसुबह हुई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर बाइक सवार दो अज्ञात युवकों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। सप्ताहभर में झपटमारी की यह छठीं घटना है।
धर्मपुरा कॉलोनी निवासी सरमिस्था ने बताया कि उसके पति मोहन लाल हरियाणा पुलिस में एएसआई के पद पर कार्यरत हैं। इन दिनों उनकी पोस्टिंग साहा थाना में है। उन्होंने बताया कि रोजाना की तरह मंगलवार सुबह करीब छह बजे वह कॉलोनी में ही सैर करने के लिए निकली थी, जब वह गाबा पैलेस के नजदीक पहुंची तो पीछे से एक बाइक पर दो युवक आए। इससे पहले वह कुछ समझ पाती बाइक पर पीछे बैठे युवक ने उसके कानों से सोने की बाली झपट ली। झटका लगते ही वह नीचे गिर गई और उसके कानों से खून निकलने लगा। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने आरोपियों का पीछा कर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन आरोपी मौके से भागने में कामयाब रहे। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की और महिला के बयान दर्ज किए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर दोनों अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जांच अधिकारी एएसआई लखविंद्र मसीह का कहना है कि दो अज्ञात पर रिपोर्ट दर्जकर ली गई है। युवकों की तलाश की जा रही है। जल्द ही पहचान कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।