फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   रोहतक के पहलवान सत्यव्रत को मिलेगा अर्जुन अवार्ड

रोहतक के पहलवान सत्यव्रत को मिलेगा अर्जुन अवार्ड

Fri, 04 Aug 2017 02:06 AM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
रोहतक के पहलवान सत्यव्रत को मिलेगा अर्जुन अवार्ड
रोहतक के पहलवान सत्यव्रत को मिलेगा अर्जुन अवार्ड
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
ओलंपिक मेडल विजेता साक्षी मलिक के पति सत्यव्रत भी अब अर्जुन अवार्ड के खिताब से नवाजे जाएंगे। उन्हें प्वाइंट के आधार पर अर्जुन अवार्ड के लिए चुना गया है। अर्जुन अवार्डी के लिए नाम फाइनल होते ही पूरे परिवार में खुशी की लहर है। सत्यव्रत को भीम अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है।
मूलरूप से कच्चा बेरी रोड के रहने वाले सत्यव्रत कादियान के पिता अर्जुन अवार्डी सत्यवान कादियान अपना खुद का अखाड़ा चलाते हैं। सत्यव्रत को पिता ने बतौर कोच प्रशिक्षण दिया। कुश्ती के गुर सिखाए और अपनी तरह फ्री स्टाइल हैवीवेट वर्ग के लिए तैयार किया। सत्यव्रत ने 97 से 100 किग्रा भारवर्ग में अपनी अलग पहचान बनाई। बकौल सत्यव्रत, अजुर्न अवार्ड के लिए उन्होंने अप्रैल माह में फार्म भरा था, जहां पर प्वाइंट के आधार पर उनका चयन किया गया। देर शाम उन्हें इसकी जानकारी मिली। अर्जुन अवार्डी के लिए नाम फाइनल होते ही परिवार में खुशी का माहौल है। पति की इस उपलब्धि के बाद ओलंपियन साक्षी मलिक भी बेहद खुश हैं। साक्षी और सत्यव्रत फिलहाल शहर से बाहर गए हुए हैं। परिवार के लोगों ने भी फोन कर उन्हें बधाई दी। गौरतलब है कि सत्यव्रत को पहली बार यूथ ओलिंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला था। उन्होंने 100 किग्रा भारवर्ग में कांस्य पदक जीता। रेलवे में बतौर टीई नियुक्त सत्यव्रत कादियान देश को राष्ट्रमंडल खेलों में भी मेडल दिला चुके हैं।
विज्ञापन


कल होंगे वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए रवाना
साक्षी और सत्यव्रत फिलहाल 21 से 26 अगस्त तक पेरिस में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप की तैयारी में जुटे हैं। बकौल सत्यव्रत, वह 97 किलोग्राम भारवर्ग में खेलेंगे और साक्षी 60 किलोग्राम भारवर्ग में दमखम दिखाएगी। इसके लिए दोनों शनिवार को रवाना हो जाएंगे। इससे पहले दोनों ने दिल्ली में हुई एशिया चैंपियनशिप में भी एक साथ भाग लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी के चार माह बाद मिली बड़ी खुशी
साक्षी और सत्यव्रत की शादी इसी वर्ष अप्रैल में हुई थी। शादी के बाद अर्जुन अवार्ड के लिए घोषणा होते ही दोनों खुशी से झूम उठे। साक्षी ने खुद मिठाई खिलाकर सत्यव्रत को बधाई दी। साक्षी का कहना है कि सत्यव्रत ने अर्जुन अवार्ड लेकर उन्हें बड़ा गिफ्ट दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed