फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   ओवरलोड वाहनों पर कसा शिकंजा

ओवरलोड वाहनों पर कसा शिकंजा

Mon, 26 Jun 2017 11:55 PM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
ओवरलोड वाहनों पर कसा शिकंजा
ओवरलोड वाहनों पर कसा शिकंजा
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। सीएम उड़नदस्ते ने सोमवार को ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा कसा। उड़नदस्ता टीम सुबह पांच बजे भोजावास चौक पर पहुंची गई और शाम तक कार्रवाई जारी रखी। इस दौरान उन्होंने लगभग 55 ओवर लोडिड वाहन चैक किए था 20 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया, जिसमें 10 ओवरलोड ट्रक और डंपर को पकड़कर कनीना पुलिस के हवाले कर दिया गया बाकी वाहनों के ड्राइवर रोड पर ही ओवरलोड वाहनों को छोड़ कर मौका पाकर भाग निकले। इस दौरान टीम इंचार्ज ने आरटीए नारनौल को फोन किया किंतु वो मौके पर नहीं आए।

आरटीए विभाग के मिली भगत से चलते हैं ओवरलोड वाहन:
सीएम उड़नदस्ते का नेतृत्व कर रहे इंसपेक्टर विश्वजीत ने आरोप लगाया कि आरटीए विभाग की मिलीभगत से ओवरलोड वाहन चल रहे हैं। इससे सरकार को भारी नुकसान हो रहा। अगर विभाग ईमानदारी से ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई करे तो इससे सरकार को फायदा होगा तथा दुर्घटनाएं भी कम होंगी। उन्होंने बताया कि आज सुबह उन्होंने आरटीए के पास फोन भी किया था किंतु वो मौके पर नहीं आए। जबकि आरटीए कुशल कटारिया ने इस कार्रवाई की सूचना नहीं होने की बात कही।
विज्ञापन


मेरे पास कार्रवाई की कोई सूचना नहीं है। सीएम उड़नदस्ते कार्रवाई किसी को बता कर नहीं करता। - कुशल कटारिया, आरटीए नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed