फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सितंबर माह में मिलेगा दो लीटर सरसों का तेल, 10 प्रतिशत अतिरिक्त आएगा राशन

सितंबर माह में मिलेगा दो लीटर सरसों का तेल, 10 प्रतिशत अतिरिक्त आएगा राशन

Wed, 29 Aug 2018 03:00 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
सितंबर माह में मिलेगा दो लीटर सरसों का तेल, 10 प्रतिशत अतिरिक्त आएगा राशन
फोटो सहित
विज्ञापन


फ्लैग : अगस्त में जिले के 110 डिपो पर आया कम राशन
हेडिंग : सितंबर में मिलेगा दो लीटर सरसों का तेल, 10 फीसदी अतिरिक्त आएगा राशन
: डीसी ने लिखा चंडीगढ़ पत्र, बोले नहीं होने देंगे राशन की कमी
: लाखनमाजरा खंड को किया सक्षम घोषित, सितंबर में सांपला, अक्तूबर में कलानौर व रोहतक, नवंबर में महम को किया जाएगा सक्षम घोषित
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। राशन डिपो पर सितंबर से बीपीएल व गरीब परिवारों को एक लीटर सरसों के तेल की बजाय दो लीटर मिलेगा। साथ ही 10 प्रतिशत अतिरिक्त राशन मंगवाया गया है, ताकि कहीं कमी न रहे।
डीसी डॉ. यश गर्ग ने बताया कि अगस्त में जांच के दौरान पता चला कि 110 राशन डिपो पर पूरा राशन नहीं आया। 10 डिपो पर स्थिति काफी खराब रही। इस कारण राशन न मिलने की शिकायत आई हैं। इसके चलते सितंबर में जिले में 10 प्रतिशत अतिरिक्त राशन मंगवाया गया है। साथ ही बीपीएल एवं एएवाई परिवारों को हर माह दो लीटर सरसों का तेल 20 रुपये प्रति लीटर की हिसाब से दिया जाएगा। अब तो एक-एक लीटर की दो बोतल मिलेंगी, जबकि आगे दो लीटर की एक ही बोतल दी जाएगी। उन्होंने बताया कि उज्जवला योजना के तहत 2 अक्तूबर तक प्रत्येक परिवार तक गैस कनेक्शन पहुंचाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर आयोजित किये जायेंगे। ताकि कोई पात्र परिवार इस योजना के लाभ से वंचित न रहे।
विज्ञापन


ड्राइवर व कंडक्टर को भी दी जाएगी ट्रेनिंग
उपायुक्त ने बताया कि महिलाओं को मान-सम्मान एवं सुरक्षा के लिए रोहतक व झज्जर में जागृति पायलेट मिशन चलाया जा रहा है। इस मिशन के तहत शहरी क्षेत्रों में शौचालय, ट्रांसपोर्ट आदि की उचित व्यवस्था करने के अलावा स्कूलों में शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया है। वाहन चालकों व परिचालकों को भी पूरे प्रदेश में ट्रेनिंग दी जायेगी। इसकी शुरुआत रोहतक से होगी। उन्होंने बताया कि स्विटजरलैंड की अन्तरराष्ट्रीय संस्था बोटनार के माध्यम से जिला में चाइल्ड रोड सेफ्टी मिशन के तहत आवागमन को सुरक्षित बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है। इस संस्था ने पूरे भारत में असम का शहर जोरहाट व रोहतक का चयन किया है। इसके तहत शहर के एक किलोमीटर के दायरे में आने वाले जिला के पांच स्कूलों में स्कूल प्रबंधन कमेटी के साथ मिलकर कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
लाखनमाजरा सक्षम घोषित, अब सांपला की बारी
डॉ. गर्ग ने बताया कि स्कूलों में ग्रेड लेवल कम्पीटेंसी लाने के लिए सितंबर माह में टेस्ट आयोजित किये जायेंगे। जिला के सभी खंडों में विद्यार्थियों द्वारा इस लेवल के तहत 85 प्रतिशत अंक लाने के पर जिला को सक्षम घोषित किया जाएगा। लाखनमाजरा खंड को सक्षम घोषित किया जा चुका है। सितंबर माह के लिए सांपला को सक्षम घोषित करने के लिए मनोनित किया गया है। कलानौर व रोहतक खंड को अक्तूबर माह में सक्षम करने के लिए कार्य करके दिसंबर माह तक पूरे जिला को सक्षम घोषित किया जायेगा।

---------
70 अवैध कॉलोनी अमृत प्रोजेक्ट में शामिल हाेंगी या नहीं, स्थिति स्पष्ट नहीं
एक प्रश्न के जवाब में डीसी ने कहा कि शहर की 70 अवैध कॉलोनियों में सभी सुविधाएं मुहैया करवाने के प्रयास किये जायेंगे। सितंबर में अमृत प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो जाएगा। इसके अलावा सड़कों पर घूमने वाले बेसहारा पशुओं से शहरी लोगों को निजात दिलवाने के लिए निगम द्वारा कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मणवास में नई गौशाला का कार्य पूरा होने पर है शीघ्र ही इन पशुओं को इस गौशाला में भेजा जायेगा। इस मौके पर एसीयूटी विश्राम मीणा, डीएसपी रोहतास सिंह व जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी संजीव सैनी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed