फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   अंतरजातीय विवाह का विरोध करने वालों को महिला संगठन का जवाब

अंतरजातीय विवाह का विरोध करने वालों को महिला संगठन का जवाब

Sun, 19 Aug 2018 02:48 AM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
अंतरजातीय विवाह का विरोध करने वालों को महिला संगठन का जवाब
फ्लैग : जनवादी महिला समिति का अंतरजातीय विवाह का विरोध करने वालों को करारा जवाब
विज्ञापन

हेडिंग : जिला सचिव अंजू ने की बिना फेरों के इंटरकास्ट मैरिज
: शनिवार को जिले के खरेंटी गांव में बिना दहेज व शोर शराबे के हुई शादी
: संगठन की प्रदेश महासचिव सविता भी तोड़ चुकी हैं जाति के बंधन
: जनवादी महिला समिति न केवल आवाज उठाती है, बल्कि व्यवहार में करके भी दिखाती है : जगमति सांगवान
: 10 दिन पहले अंतरजातीय विवाह करने पर रोहतक में कर दी गई थी युवती की हत्या, बचाव में आए एसआई की भी मौत
विजेंद्र कौशिक
रोहतक। अंतरजातीय विवाह के चलते अपनी बेटियों तक की हत्या करने वालों को जनवादी महिला समिति ने अपने ही अंदाज में करारा जवाब दिया है। शनिवार को संगठन की जिला सचिव अंजू ने सीपीआईएम के जिला सचिव विनोद देशवाल से बिना किसी शोर शराबे के अंतरजातीय विवाह कर लिया। शादी में न सात फे रे लिए गए, केवल माला डालने की रस्म अदा की गई। शाम को सेक्टर तीन स्थित कम्यूनिटी सेंटर में रिसेप्शन हुआ। इतना ही नहीं, संगठन की प्रदेश महासचिव सविता भी जाति के बंधन तोड़कर शादी कर चुकी हैं।
जनवादी महिला संगठन की प्रदेश महासचिव सविता ने बताया कि अंजू रोहतक जिले के गांव खरेंटी की रहने वाली हैं और लंबे समय से जनवादी महिला संगठन से जुड़ी हुई हैं। अब वे जिला सचिव की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। दूसरी तरफ सीपीआईएम के जिला महासचिव विनोद देशवाल मूलरूप से पानीपत जिले के गांव दरियावपुर के रहने वाले हैं, लेकिन उनका परिवार भिवानी में रहता है। विनोद की मां संतोष देशवाल भिवानी में जनवादी महिला संगठन में जिला सचिव है। कई बार सामाजिक संगठन मिलकर महिलाओं के उत्पीड़न के विरोध आवाज उठाते रहते हैं। इस दौरान अंजू और विनोद की आपस में सहमति बन गई। दोनों ने संगठन के पदाधिकारियों को अवगत कराया। संगठन के सदस्यों ने दोनों के परिजनों से बात की। विनोद के माता-पिता तो तैयार हो गए, लेकिन उनके रिश्तेदार तैयार नहीं हो रहे थे। आखिरकार उन्हें भी मनाया गया।
विज्ञापन


बिना फेरों के हुई शादी, कराएंगे पंजीकृत
शनिवार को भिवानी से 25 से 30 लोग बारात के तौर पर खरेंटी गांव आए। बिना किसी शोर-शराबे के जयमाला डालने की रस्म की गई। किसी तरह का दान-दहेज व दिखावा नहीं किया गया। शाम को सेक्टर तीन में दोनों पक्षों की तरफ से रिसेप्शन आयोजित किया गया। इसमें परिजनों, रिश्तेदारों के अलावा सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी कर चुके हैं अंतरजातीय विवाह
: जनवादी महिला समिति की स्टेट महासचिव सविता व सीटू के स्टेट सचिव जयभगवान।
: जनवादी महिला समिति की सदस्य मुनमुन व जनवादी नौजवान सभा के स्टेट सचिव संदीप।
: जनवादी नौजवान सभा के जिला कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र व एसएफआई की पूर्व राज्य कमेटी सदस्य सपना।
: एसएफआई के राज्य महासचिव सुमित व सर्व कर्मचारी संघ की सदस्य निशा।

वर्जन:::::::
सामाजिक संगठन अन्याय व अत्याचार के विरोध में केवल भाषणबाजी ही नहीं करते, बल्कि व्यवहारिक तौर पर सकारात्मक चीजों को खुद अपनाते हैं। अंतरजातीय विवाह का विरोध करने व दहेज मांगने वालों को अंजू व विनोद ने करारा जवाब दिया है। इसका समाज में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
-जगमति सांगवान, प्रदेश उपाध्यक्ष जनवादी महिला समिति एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed