{"_id":"5ae7863b4f1c1b76098b7523","slug":"171525122619-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन का मामला
Updated Tue, 01 May 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना : निगम ने दिया 5 हजार आवेदकों को आखिरी मौका
8 मई तक पूरे करवाएं कागजात, नहीं तो रद्द कर दिए जाएंगे आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 5 हजार आवेदकों को कागजात पूरा करने के लिए नगर निगम ने आखिरी मौका दिया है। आवेदक 8 मई तक अपना रिकार्ड पूरा कर निगम में जमा करवा सकता हैं। निगम के स्पेशल प्रोजेक्ट आफिसर जगदीश ने बताया कि इसके बाद आवेदन रद्द कर दिए जाएंगे।
बता दें कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र लोगों को मकान बनाने के लिए सस्ती दर पर बैंक लोन उपलब्ध कराया जाता है। साथ ही कालोनी में सामूहिक तौर पर मकान उपलब्ध करवाए जाते हैं। करीब 10 हजार लोगों ने योजना के तहत आवेदन किया था, इसमें 5 हजार के करीब आवेदन स्वीकार होकर केंद्र से आ गए हैं, जबकि इतने ही आवेदक कागजात अधूरे होने के कारण वेटिंग लिस्ट में हैं। सीपीओ जगदीश चंद्र ने बताया कि निगम उन लोगों को आखिरी मौका दे रहा है, जो अपने कागजात पूरे नहीं कर सके हैं। हजारों की संख्या में आवेदनों में मकान या प्लाट की रजिस्ट्री आवेदक के नाम नहीं है। कई जगह कागजात पूर्वजों के नाम हैं। ऐसे में आवेदक कागजात पूरे करवाकर कार्यालय में आठ मई से पहले जमा करवा सकता है।