फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   प्रथमा की खबर पहले पन्ने के लिए

प्रथमा की खबर पहले पन्ने के लिए

Wed, 21 Mar 2018 02:47 AM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 02:47 AM IST
विज्ञापन
प्रथमा की खबर पहले पन्ने के लिए
‘मल्लाहों का चक्कर छोड़ों, तैर कर दरिया पार करों’
विज्ञापन

- अमर उजाला ‘प्रथमा’ में आयोजित कवि सम्मेलन में कवियों ने बांधा समां
- राहत इंदौरी, डा. सरिता शर्मा, शबीना अदीब और नुसरत मेहदी ने दी प्रस्तुति
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
‘तूफां से आंख मिलाओ, सैलाबों पर वार करो, मल्लाहोें के चक्कर छोड़ों, तैर कर दरिया पार करो’ शायर राहत इंदौरी का हौसला देता यह शेर सशक्तीकरण की दिशा में बढ़ रहीं महिलाओं की हिम्मत को और मजबूत किया। अमर उजाला की ओर से महिला सशक्तीकरण की मुहिम ‘प्रथमा’ के तहत मंगलवार को एमडीयू स्थित टैगोर ऑडिटोरियम में आयोजित कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। जहां विश्वविख्यात शायर राहत इंदौरी और शायरा डा. सरिता शर्मा, डा. नुसरत मेहदी और शबीना अदीब ने अमर उजाला के महिला सशक्तीकरण जागरूकता के प्रयास की सराहना की।
कवि सम्मेलन के संचालन की कमान डा. सरिता शर्मा ने संभाली और शबीना अदीब ने वाणी वंदना के साथ की। कवि सम्मेलन की शुरुआत डा. नुसरत मेहदी के साथ हुई। उन्होंने महिलाओं की नुमाइंदगी का हक देने के बजाए उनकी नुमाइंदगी करने के लिए आगे आ जाने वालों पर कटाक्ष किया। उन्होंने सुनाया ‘यह कौन कर रहा है नुमाइंदगी मेरी, यह तो मेरे कबीले का सरदार भी नहीं’। इसके बाद डा. सरिता शर्मा ने कन्या भ्रूण हत्या पर अपनी कविता ‘चाहे मुझको प्यार न देना, चाहे तनिक दुलार न देना, कर पाओ तो इतना करना, जन्म से पहले मार न देना’ सुनाकर श्रोताओं को भावुक कर दिया। इस कविता को सुनने के बाद पूरा ऑडिटोरियम काफी देर तक तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। अब शायरा शबीना अदीब ने अपनी लोकप्रिय गजल ‘मेरी उम्मीद, मेरा प्यार, मेरी आस रहो, तुम मुझे छोड़कर मत जाओ मेरे पास रहो’ से समां बांध दिया। श्रोताओं की फरमाइश पर उन्होंने अपने कई गजलों को पेश किया। इसके बाद मशहूर शायर राहत इंदौरी ने अपने शेर ‘जो चाहता था कि कासा खरीद ले तेरा, मैं उसके ताज की कीमत लगाकर लौट आया’ और ‘पूछते क्या हो कि रुमाल के पीछे क्या है, फिर किसी रोज यह सैलाब दिखाएंगे तुम्हे’ सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

-------
वुमेन अचीवर्स को सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर और शायर राहत इंदौरी ने किया सम्मानित
रोहतक। प्रथम के तहत वुमेन अचीवर्स को शॉल और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर और शायर राहत इंदौरी ने वुमेन अचीवर्स प्रीति, कविता आर्या, अर्चना ठाकुर, मीरा गौतम, डा. अरुणा आंचल, अल्का मदान, नीलम आर्या, विनीत हुड्डा, अंजना सोनी, डा. सोनिया, डा. अनामिका विश्नोई, सुनीता मल्हान, मनीषा और मेयर रेणु डाबला को सम्मानित किया। सहकारिता मंत्री ने सभी विजेता महिलाओं को शुभकामनाएं दी और महिला सशक्तीकरण की दिशा में अमर उजाला की पहल की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
स्टाइल दीवा कांटेस्ट की विजेताओं को दिए गए पुरस्कार
रोहतक। स्टाइल दीवा कांस्टेट के उम्र वर्ग 18 से 26 वर्ष की श्रेणी में विजेता स्वीटी ढाका और उम्र वर्ग 27 से 45 वर्ष की श्रेणी में विजेता कोमल बूदान को हीरो इलेक्ट्रिक के हरियाणा हेड राजन चोपड़ा ने हीरो इलेक्ट्रिक स्कूटी देकर सम्मानित किया। 18 से 26 वर्ष की श्रेणी में उपविजेता प्रथम पल्लवी और 27 से 45 वर्ष की श्रेणी में उपविजेता प्रथम संतोष नांदल को केएल ऑटोमोबाइल हीरो इलेक्ट्रिक के डायरेक्टर पुनीत गोयल ने सोने का सिक्का भेंट किया। 18 से 26 वर्ष की श्रेणी में उपविजेता द्वितीय तनिष्का और 27 से 45 वर्ष की श्रेणी में उपविजेता द्वितीय रचना विराज को केएल ऑटोमोबाइल के एमडी हरीश गोयल ने चांदी का सिक्का भेंट किया। एमडीएन स्कूल की ललिता मलिक को बेस्ट स्लोगन के लिए चुना गया। ‘प्रथमा’ में सहयोग के लिए माइक्रोन के सीएमडी रोमेश विग, विद्या श्री इंटरनेशनल स्कूल की डायरेक्टर रीशू शिवाच, कायनोज अस्पताल के डायरेक्टर डा. परमिंदर दहिया, निखार डिटरजेंट के एमडी राजेंद्र बंसल, केएल ऑटोमोबाइल के डायरेक्टर पुनीत गोयल, एमडीएन स्कूल की एमडी लिली नागपाल, पठानिया पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर अंशुल पठानिया, पाल एंड कंपनी के एमडी जतिन भूटानी, टेलरेंस से समीर वर्मा, आईएफबी प्वाइंट के एमडी अनिल भाटिया, रिवोली होटल के एमडी गौतम बहामरी और कहानी मोटर्स के एमडी विजय का आभार व्यक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed