फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   जसिया में 26 नवंबर को जाट आरक्षण संघर्ष समिति का सम्मेलन

जसिया में 26 नवंबर को जाट आरक्षण संघर्ष समिति का सम्मेलन

Sat, 04 Nov 2017 02:39 AM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 02:39 AM IST
विज्ञापन
जसिया में 26 नवंबर को जाट आरक्षण संघर्ष समिति का सम्मेलन
जसिया में 26 नवंबर को जाट आरक्षण संघर्ष समिति की महारैली, यशपाल मलिक बोले ---
विज्ञापन

बीरेंद्र, हुड्डा, चौटाला को दिया न्यौता, कैप्टन व बराला को नहीं

- प्रदेश के सभी मौजूदा या पूर्व सांसद और विधायकों को भी किया आमंत्रित
- फिल्म कलाकार धर्मेंद्र को भी दिया जाएगा न्यौता, एक सप्ताह पहले फाइनल होगी लिस्ट, कौन-कौन आएगा महारैली में
- दीनबंधु छोटूराम संस्थान की रखी जाएगी आधारशिला
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
जाट आरक्षण संघर्ष समिति 26 नवंबर को जसिया में छोटूराम की जयंती पर जाट महारैली करेगी, जिसमें केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह डूमरखां, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, इनेलो नेता अभय चौटाला, कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ सहित हर राजनीतिक दल के जाट समाज के प्रदेश से मौजूदा व पूर्व सांसद, मंत्री और विधायक , फिल्म कलाकार, खिलाड़ी, रिटायर्ड जज, भूतपूर्व सेना अधिकारी, राष्ट्रीयऔर अंतरराष्ट्रीय स्तर के जाट समाज के बिजनेसमैन को भी आमंत्रित किया जाएगा। जाट आरक्षण संघर्ष समिति प्रदेश सरकार में वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला को न्यौता नहीं देगी।
शुक्रवार को अमर उजाला से बातचीत करते हुए जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने यह सूचना दी। उन्होंने कहा कि महारैली में जाट समाज के हर उस शख्स को आमंत्रित किया जा रहा है, जो अपने-अपने क्षेत्र में ख्याति प्राप्त और प्रदेश के जाट समाज से जुड़ा है। इसी दिन जसिया में दीनबंधु सर छोटूराम के नाम से शिक्षण संस्थान की नींव रखी जाएगी, जहां जाट समाज के गरीब युवाओं को आईएएस और आईपीएस की ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन


युवाओं को जेल से बाहर नहीं आने दे रहे कैप्टन
मलिक ने कहा कि कैप्टन अभिमन्यु जाट समाज के युवाओं के युवाओं को बाहर नहीं आने दे रहे। इस कारण उन्हें महारैली में नहीं बुलाया जाएगा। दूसरा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला का टोहाना में जाट समाज के नेताओं पर हुए हमले के पीछे हाथ है। इस कारण दोनों नेताओं को महारैली में न्यौता न देने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- यशपाल मलिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष जाट आरक्षण संघर्ष समिति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed