फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   17000 crore help to 8.5 crore farmers of the country: Dhankhar

देश के 8.5 करोड़ किसानों को 17000 करोड़ की मदद : धनखड़

Mon, 10 Aug 2020 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
17000 crore help to 8.5 crore farmers of the country: Dhankhar
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ का कहना है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की छठी किस्त एक-दो दिन में किसानों के बैंक खातों में पहुंच जाएगी। पीएम मोदी ने खुद इसके लिए 17 हजार करोड़ रुपये की धनराशि जारी की है। इसका सीधा लाभ देश के 8.5 करोड़ किसानों को मिलेगा। उनके बैंक खातों में सीधे 2000 रुपये जमा होंगे। धनखड़ रविवार को गोहाना रोड स्थित एक निजी बैंक्वेट हाल में हरियाणा स्टेट मल्टीपरपज सहकारी संघ द्वारा आयोजित किसान संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों की मदद के लिए पीएम मोदी द्वारा रबी सीजन शुरू होने से पहले ही यह किश्त किसानों के खाते में जमा कराई जा रही है। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों की भलाई के लिए तत्पर रहती है इसी का परिणाम है कि आज प्रदेश व देश का किसान अपनी फसल को स्वयं मंडियों के अलावा कहीं भी जाकर बेच सकता है। उन्होंने कहा कि आज देश के 8 करोड़ से ज्यादा किसानों के खातों में छठी किश्त पहुंच जाएगी। किसानों को कुल 17 हजार करोड़ रुपये प्राप्त होंगे। इससे पहले इस योजना के तहत देश के 69 लाख किसानों के बैंक खातों में तीन किश्तों के 6-6 हजार रुपये जमा कराए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से 14 करोड़ किसानों को जोड़ने का लक्ष्य है। इस अवसर पर पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक हुकम सिंह भाटी, जिला अध्यक्ष अजय बंसल, जिला मीडिया प्रभारी शमशेर सिंह खरक, जिला उपाध्यक्ष डॉ. दिनेश घिलौड़ भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed