फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   17 new cases of dengue, 11 in Sampa

डेंगू के 17 नए केस, सांपला में मिले 11

Mon, 15 Nov 2021 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
17 new cases of dengue, 11 in Sampa
जिले में डेंगू का प्रकोप हर दिन बढ़ता जा रहा है। रविवार को डेंगू के 17 नए केसों की पुष्टि हुई है। इसमें सबसे अधिक 11 केस सांपला से हैं। इन केसों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ा दी है। इनके साथ ही जिले में डेंगू का आंकड़ा 329 पहुंच गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, जिले में रविवार को डेंगू के 17 केस मिले हैं। इसमें सांपला से 11, सांघी के दो, जसिया, समरगोपालपुर, अटायल, मदीना से एक-एक केस है। सांपला में एक साथ 11 केस मिलना विभाग के लिए भी चिंता का विषय है। ऐसे में इन स्थानों पर शीघ्र फॉगिंग की आवश्यकता से इनकार नहीं किया जा सकता है। इसके चलते विभाग की ओर से इन इलाकों में फॉगिंग के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। यही नहीं, विभाग लार्वा विरोधी गतिविधियां भी चला रहा है। इसके तहत लोगों को मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए उन्हें साफ सफाई के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उप सिविल सर्जन डॉ. अनुपमा मित्तल ने कहा कि जिले में डेंगू के 329 केस हैं। रविवार को 17 मामले सामने आए हैं। यहां बचाव के लिए लार्वा विरोधी गतिविधि के साथ फॉगिंग कराई जाएगी। लोगों को जागरूक बनाने पर भी जोर दिया जा रहा है। जिले में अब तक 5196 लोगों को मच्छर का लार्वा मिलने पर नोटिस जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना के 10 सक्रिय मरीज
कोरोना का खतरा भी लगातार बना हुआ है। राहत की बात यह है कि जिले में पिछले चार दिन से कोई नया केस नहीं आया है। फिलहाल 10 सक्रिय मरीज उपचाराधीन हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, जिले में कोरोना के 10 सक्रिय मरीज हैं। ये सभी घरों में एकांतवास में इलाजरत हैं। रविवार को 559 लोगों के सैंपल लिए गए। जबकि 198 को अपनी रिपोर्ट का इंतजार रहा। महामारी की संक्रमण दर 4.63 प्रतिशत व सुधार की दर 97.69 प्रतिशत है। इधर, टीकाकरण अभियान के तहत लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। इसी कड़ी में रविवार को 698 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इनमें 138 को पहली व 560 को दूसरी डोज लगाई गई। जिले में अब तक 1025569 वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed