फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   नवरात्रों में पूजा के बाद राख बहाने के बाद पॉलीथिन को नहर के किनारे ही छोड़ देते हैं लोग

नवरात्रों में पूजा के बाद राख बहाने के बाद पॉलीथिन को नहर के किनारे ही छोड़ देते हैं लोग

Mon, 15 Apr 2019 02:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
नवरात्रों में पूजा के बाद राख बहाने के बाद पॉलीथिन को नहर के किनारे ही छोड़ देते हैं लोग
रोहतक। एक ओर तो विभिन्न सामाजिक व गैर सामाजिक संस्थाएं सरकारों से साथ पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने के लिए अलग-अलग मुहिम चलाती हैं, दूसरी ओर आम लोग पर्यावरण को प्रदूषित करने का एक भी मौका नहीं चुकते। ऐसे ही प्रदूषण फैलाने के मामले अब शहर में नहरों के किनारे देखने को मिल रहे हैं। जहां पर लोग नवरात्रे के अवसर पर घरों में किए हवन-पूजा की राख को पॉलीथिन में डालकर नहरों में बहा रहे हैं। इससे नहरों का पानी प्रदूषित होने के साथ साथ नहरों के जलीय पारिस्थितिकी तंत्र बिगड़ता है। इस तंत्र को बिगड़ने व नहरों को प्रदूषित होने से रोकने के लिए शहर के जाट कॅालेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. जसमेर ने लोगों से अपील की।
विज्ञापन

डॉ. जसमेर ने बताया कि पहले तो श्रद्धालु नवरात्रों में अलग-अलग देवियों की पूजा कर पुण्य के भागीदार बनते हैं। नौंवे दिन जब सुबह हवन कर राख व अन्य अपशिष्ट सामग्री को नहर या अन्य किसी जलीय तंत्र में बहा देते हैं जिससे उस जलीय तंत्र का पारिस्थितिकी तंत्र के जीव सीधे प्रभावित होते हैं। पॉलीथिन डालने से नहर का पानी प्रदूषित होने के साथ-साथ मोरी को ब्लॉक करते हैं। उन्होंने कहा कि यही लोग एक ओर तो पर्यावरण को शुद्ध करने के लिए हवन करते हैं और दूसरी ओर पॉलीथिन में हवन की राख व अन्य सामग्री नहरों में बहाकर उसे प्रदूषित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed