{"_id":"5c784a35bdec224e364fb0b4","slug":"161551387189-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा की आज दिल्\nली में मीटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा की आज दिल् ली में मीटिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्लैग : लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में आज होगी प्रदेश भाजपा नेताओं की अमित शाह के साथ मीटिंग
हेडिंग : दीपेंद्र हुड्डा की काट के लिए रोहतक में युवा चेहरे की तलाश
: हुड्डा के घर में निगम चुनाव व जींद में जीत से बढ़ी पार्टी में ग्रोवर की भूमिका
: पांच मार्च को चंडीगढ़ में कैबिनेट की मीटिंग, छह को लग सकती है चुनाव आचार संहिता
विजेंद्र कौशिक
रोहतक। प्रदेश में लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को दिल्ली में प्रदेश भाजपा के नेताओं की राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामपाल के साथ विशेष मीटिंग होगी। मीटिंग में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के अलावा महामंत्री रामपाल, प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, प्रदेश प्रभारी डॉ. अनिल जैन व प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश भट्ठ के साथ सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर भी शिरकत करेंगे। हुड्डा के घर में नगर निगम मेयर चुनाव और जींद उप चुनाव में जीत से पार्टी के अंदर सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर की भूमिका बढ़ गई है। क्योंकि वे जींद उप चुनाव में प्रभारी थे, जबकि रोहतक मेयर का चुनाव उनके घर में हुआ था।
पार्टी के सूत्रों ने बताया कि प्रदेश के अंदर भाजपा सभी 10 लोकसभा सीटों पर जीत का फार्मूला तैयार कर रही है, लेकिन रोहतक, हिसार व सिरसा पर सबसे ज्यादा जोर है। पांच साल पहले मोदी लहर के बावजूद पार्टी तीनों सीट हार गई थी। रोहतक से लगातार तीसरी बार पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेटे दीपेंद्र हुड्डा सांसद बने थे। भाजपा हर हाल में रोहतक सीट जीतना चाहती है, क्योंकि रोहतक में दीपेंद्र हुड्डा की हार-जीत का सीधा असर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के मनोबल पर पड़ेगा। साथ ही हुड्डा परिवार रोहतक के अलावा झज्जर व सोनीपत की 13 विधानसभा सीटों पर प्रभाव रखता है। यही कारण है कि सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर को बुलाया गया है।
---------
पांच को कैबिनेट की मीटिंग, मंत्री का प्रोग्राम जारी
जिला प्रशासन की तरफ से सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर का पांच मार्च तक का प्रोग्राम जारी कर दिया गया है। मंत्री एक मार्च को सुबह साढ़े 9 बजे दिल्ली पहुंचेंगे। मीटिंग के बाद चार बजे रोहतक आएंगे। 2 मार्च को निगम के सफाई कर्मचारियों के ड्रेस वितरण समारोह में शिरकत करेंगे। शाम चार बजे शहीद मदनलाल धींगड़ा कम्यूनिटी सेंटर स्थित निजी स्कूल के वार्षिक समारोह में भाग लेेंगे। तीन मार्च को झज्जर और दोपहर बाद रोहतक आ जाएंगे। चार मार्च को रोहतक लोकसभा क्षेत्र के गांव नाथहेरा (कोसली) व हांसी में होने वाले कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। जबकि पांच मार्च को सुबह चंडीगढ़ के लिए रवाना हो जाएंगे, जहां कैबिनेट की मीटिंग में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
---------
दूसरे दलों के नेताओं भाजपा की नजर
भाजपा लोकसभा चुनाव के दौरान दूसरे दलों के विधायकों व पूर्व विधायकों को पार्टी में शामिल करने का प्लान बना रही है। दावा किया जा रहा है कि कई विधायक व पूर्व विधायक संपर्क में है, लेकिन दल-बदल नियम आड़े आ रहे हैं। ऐसे में मौका देखकर पार्टी में शामिल करवाया जाएगा।