फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   प्रो कबड्डी का जोड़..

प्रो कबड्डी का जोड़..

Sat, 02 Jun 2018 02:40 AM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
प्रो कबड्डी का जोड़..
प्रो-कबड्डी में पुनेरी पल्टन से खेलेगा किलोई का प्रवेश, बोली में आठ लाख रुपये में टीम ने खरीदा
विज्ञापन

- प्रो-कबड्डी के तीसरे सीजन में बैंगलुरू बुल्स से खेल चुका है प्रवेश
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
प्रो-कबड्डी की हुतूतूतू.. शुरू हो गई है। खेलों के लिए खिलाड़ी की नीलामी में ऊंची बोली पर टीमों का चयन हुआ है। इसमें किलोई का 23 वर्षीय प्रवेश अत्री भी शामिल है। यह 23 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी पुनेरी पल्टन की ओर से खेलेगा। इसे कंपनी ने आठ लाख रुपये में खरीदा है। इससे पहले यह खिलाड़ी बैंगलुरू बुल्स से खेल चुका है। प्रवेश ने नेशनल गेम्स में दो गोल्ड सहित कुल सात पदक जीते हैं।
कबड्डी ने प्रो कबड्डी लीग के माध्यम से देश ही नहीं दुनिया ने नया मुकाम बनाया है। लीग के साथ प्रदेश के विभिन्न खिलाड़ियों को भी अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर मिल रहा है। इस बार लगी बोली में पुनेरी पल्टन ने प्रवेश पर दाव खेला है। पुनेरी पल्टन ने इस पर आठ लाख रुपये लगाए हैं। इससे पहले यह खिलाड़ी लीग के तीसरे सीजन में बैंगलुरु बुल्स की ओर से खेल चुका है। इस दौरान तीसरे मैच में यह खिलाड़ी चोटिल हो गया था। इस कारण वह पूरा सीजन नहीं खेल पाए। प्रवेश ने बताया कि एमडीयू की ओर से खेलते हुए वह नौ बार नेशनल गेम्स में दम दिखा चुका है। इनमें दो गोल्ड समेत सात पदक मिले। कबड्डी ने ही रेलवे में क्लर्क की नौकरी दिलाई।
विज्ञापन

प्रो-कबड्डी में रिठाल के अमित का चयन
रिठाल नरवाल का रहने वाला अमित नरवाल प्रो-कबड्डी में दमखम दिखाएगा। रोहतक के इस छोरे का प्रो-कबड्डी में चयन हुआ है। खिलाड़ी के शानदार प्रदर्शन व बेहतर खेल के चलते उसे प्रो-कबड्डी में किस्म आजमाने का अवसर मिला है। इससे कबड्डी खिलाड़ियों को नाम के साथ धन भी हासिल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed