फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   स्कूल बस-डंपर की भिड़ंत में दो बच्चों समेत तीन की मौत, 16 पीजीआई रेफर

स्कूल बस-डंपर की भिड़ंत में दो बच्चों समेत तीन की मौत, 16 पीजीआई रेफर

Tue, 01 May 2018 03:00 AM IST
Updated Tue, 01 May 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
स्कूल बस-डंपर की भिड़ंत में दो बच्चों समेत तीन की मौत, 16 पीजीआई रेफर
स्कूल बस-डंपर की भिड़ंत में दो बच्चों समेत तीन की मौत, 16 पीजीआई रेफर
विज्ञापन

चरखी दादरी।
दादरी-दिल्ली मुख्यमार्ग पर गांव मोरवाला व अचीना के बीच सोमवार दोपहर एक स्कूल की बस और डंपर की आमने-सामने की भिड़ंत में दो बच्चों सहित तीन की मौत हो गई जबकि 16 को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। गांव बिगोवा स्थित बीएसवीएन स्कूल की बस छुट्टी होने के बाद अचीना व भागेश्वरी रूट के बच्चों को छोड़ने जा रही थी। इस दौरान वाहनोें के ओवरटेक करते समय ये हादसा हुआ। हादसे के बाद चरखी दादरी जिला अस्पताल में चिकित्सा सेवाओं की कमी से यहां घायलों को महज प्राथमिक उपचार ही मिल पाया। इसके अलावा सिविल अस्पताल में एंबुलेंस की कमी के कारण लोग घायल बच्चों को निजी वाहनों में पीजीआई ले गए। हादसे के बाद मुख्यमार्ग पर करीब एक घंटे तक ट्रैफिक व्यवस्था बाधित रही।
जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर बीएसवीएन स्कूल की बस छुट्टी होने के बाद अचीना व भागेश्वरी रूट के बच्चों को छोड़ने जा रही थी। अचीना के पास सामने से आ रहे डंपर से बस की टक्कर हो गई। हादसे के समय बस में चालक-परिचालक सहित 19 बच्चे सवार थे। इस हादसे में बस परिचालक पप्पी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि छात्र ऋषभ (6) व सोनू (15) ने सिविल अस्पताल पहुंचकर दम तोड़ दिया। इनके अलावा बस सवार दो छात्राओं सहित करीब 15 बच्चों को गंभीर चोटें आई। इनकी पहचान अचीना ताल निवासी हर्ष (8), इशांत (9), नवीन (9), प्रतीक(7), मुकुल(12), भागेश्वरी निवासी रोहित (16), अचीना निवासी अभिषेक (15), दीपावली (13), हितेष(7), अनमोल(13), राजकुमार(30), निकिता(3), अभिषेक (14),दीपक (16) व डंपर चालक अशोक(30) के रूप में हुई।
विज्ञापन

वर्जन::
यह हादसा बहुत दुखद है। जिला प्रशासन पीड़ित परिवारों की हरसंभव मदद करेगा। जिला प्रशासन चिकित्सा सेवाएं मुहैया कराने के लिए कई दफा सरकार व विभाग को लिख चुका है लेकिन अब तक डिमांड पूरी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओमप्रकाश देवराला, एसडीएम, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed