फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सीएम -फाइल नंबर-दो

सीएम -फाइल नंबर-दो

Mon, 09 Apr 2018 02:48 AM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
सीएम -फाइल नंबर-दो
रेलवे के ऊपरगामी पुल निर्माण हुआ तो छिन जाएगा रोजगार
विज्ञापन

व्यापारी बोले- पुलिस द्वारा अभद्रता का पता होता तो सीएम से मिलने ही नहीं आते
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
कच्चा बेरी रोड पर ऊपरगामी पुल निर्माण के विरोध में सीएम से मिलने के लिए पहुंचे व्यापारियों से अमर उजाला ने बातचीत की। व्यापारियों ने कहा कि यदि पुल का निर्माण हुआ तो उनका रोजगार ही छिन जाएगा। पुलिस की अभद्रता पर आक्रोश जताया। मामले की शिकायत पुलिस के अधिकारियों से करने की बात कहीं है।
--
कच्चा बेरी रोड पर पुल का निर्माण किया जाता है तो करीब साढे़ तीन सौ व्यापारियों का रोजगार छिन जाएगा। यहीं नहीं व्यापारी सड़कों पर आ जायेंगे। पुल निर्माण का विरोध दर्ज कराने के लिए वह सीएम से मिलने आए थे। मगर पुलिस ने उनके साथ अभद्रता की।
विज्ञापन

-सन्नी, परचून दुकानदार।
पुल का निर्माण होने से कई दुकानों के निर्माण को भी ध्वस्त कराया जाएगा। दुकानों से ही व्यापारियों का रोजगार चलता है। सभी बेरोजगार हो जाएंगे।
-मोनू, किराना दुकानदार।
पति परचून की दुकान कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। पुल निर्माण होने से व्यापारी बेरोजगार हो जायेंगे। सभी व्यापारी सीएम से मिलने के लिए पहुंचे थे मगर पुलिसकर्मियों ने उन्हें न सिर्फ धक्के देकर बाहर निकाल दिया बल्कि अभद्रता भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पिंकी।
बेटी बीए कर चुकी है। मगर उसकी नौकरी नहीं लग पा रही है। वह बेटी की नौकरी लगवाने के लिए पहुंची थी मगर पुलिसकर्मियों ने उसे पंडाल के अंदर नहीं जाने दिया। यहीं नहीं धक्के देकर बाहर निकाल दिया।
-रेशमा, कच्चा बेरी रोड।
--
सीएम के आते ही कर दी नारेबाजी शुरू, फरियादियों को बाहर निकाला
गाड़ी से उतरते ही फरियादियों के बीच पहुंचे सीएम
रोहतक।
पुराना आईटीआई मैदान में व्यापारी सम्मेलन के बाद सीएम सीधे सिंचाई विभाग के रेस्ट हाउस पर पहुंचे। रेस्ट हाउस के गेट पर कई स्थानों के लोग अपनी शिकायत लेकर पहुंचे थे। जैसे ही लोगों ने सीएम की गाड़ी देखा तो नारेबाजी करनी शुरू कर दी। यहां पर भी कई फरियादियों को सीएम से नहीं मिलने दिया गया।

ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की वर्षा का आरोप है कि उसे पुलिसकर्मियों ने रेस्ट हाउस के अंदर से धक्का देकर बाहर निकाल दिया। वह पुत्री की नौकरी लगवाने के लिए सीएम से मिलने पहुंची थी। दरअसल, उसका बेटा मनीष कुमार शर्मा सिंचाई विभाग में चालक के पद पर तैनात था। जाट आंदोलन के दौरान वह घायल हो गया था। बाद में उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई थी। उसकी पुत्रवधू बच्चों को लेकर चली गई थी। अब वह तथा उसकी बेटी अर्चना किसी तरह परिवार का पालन पोषण कर रही है। पुत्री अर्चना की पुत्र के स्थान पर नौकरी लगवाने की मांग पर कर रही थी। पुलिस से भी वर्षा की नोकझोंक हुई। हालांकि बाद में एक पुलिसकर्मी ने अभद्रता के लिए वर्षा से माफी भी मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed