फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   युवा विरोधी नीतियों का डटकर विरोध करेगी कांग्रेस : सचिन

युवा विरोधी नीतियों का डटकर विरोध करेगी कांग्रेस : सचिन

Mon, 10 Jul 2017 12:33 AM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
युवा विरोधी नीतियों का डटकर विरोध करेगी कांग्रेस : सचिन
युवा विरोधी नीतियों का विरोध करेगी कांग्रेस : सचिन
विज्ञापन

चरखी दादरी।
युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन कुंडू ने गांव झिंझर में जिला अध्यक्ष अनिल धनखड़ द्वारा आयोजित ‘नौ हजार दो या रोजगार दो’ हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया। सचिन ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश के युवाओं को ठगने का काम किया है। सत्ता में आने से पहले सरकार ने युवाओं से नौ हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता देने के वायदे किए थे लेकिन सत्ता के तीन साल बाद भी इस वायदे को पूरा नहीं किया है। कांग्रेस प्रदेश सरकार की युवा विरोधी नीतियों को डटकर विरोध करेगी और युवाओं को उनकी हक दिलवाकर रहेगी।
सचिन ने कहा कि सत्तासीन सरकार ने चुनावी एजेंडे में हर साल दो लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था जोकि महज वायदा बनकर ही रह गया है। मनोहर सरकार युवाओं को रोजगार देने की बजाय छीनने का काम कर रही है।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष अनिल धनखड़ ने कहा कि अब सभी युवाओं को एकत्र होकर अपने हक की लड़ाई लड़नी होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से हर वर्ग परेशान है। भाजपा 12 प्रतिशत जीएसटी का विरोध करती थी लेकिन अब 28 प्रतिशत जीएसटी दरें व्यापारियों व आमजन पर थोप दी। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में प्रदेश के युवा भाजपा को आइना दिखा देंगे। इस अवसर पर प्रदेश सचिव दीपेश सारसर, भिवानी युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अभिजीत सिंह, पूर्व पार्षद धर्मेन्द्र छपार, अमन डालावास, सतबीर, दादरी हलका प्रधान संदीप फौगाट, बाढड़ा हलका प्रधान अमित बजाड़, सुबेदार रमेश, सोनू, विनोद, राहुल, आशीष, हरिप्रकाश, धर्मेन्द्र, नवीन, मंजीत, अनिल, सुरेन्द्र, रवि, मोनू, मंदीप, सचिन कन्हेटी, पवन लोहरवाड़ा, प्रवीन लोहरवाड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed