फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   16 को रास्ता रोको आंदोलन होगा ऐतिहासिक, तैयारियों में जुटे किसान

16 को रास्ता रोको आंदोलन होगा ऐतिहासिक, तैयारियों में जुटे किसान

Thu, 15 Jun 2017 12:34 AM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
16 को रास्ता रोको आंदोलन होगा ऐतिहासिक, तैयारियों में जुटे किसान
हिसार। किसान सभा का अनिश्चितकालीन धरना तीसरे दिन में प्रवेश कर गया जिसमें हांसी और नारनौंद क्षेत्र के किसानों ने हिस्सेदारी की। धरने की अध्यक्षता मा. भरतसिंह बुडाना ने की और संचालन जिला सचिव कर्मसिंह कंवारी ने किया।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए राज्य वित्तसचिव प्रदीप सिंह ने कहा कि 16 जून को रास्ता रोको आंदोलन ऐतिहासिक होगा। हिसार जिले में तैयारियां शुरू कर दी गई है। जिला भर में अलग अलग तहसीलों नेतृत्व इसके लिए जनसंपर्क अभियान में जुटा हुआ है। हरियाणा के किसान व खेत मजदूरों की कर्जा माफी, सस्ती व पूरी बिजली, नहरी पानी, फसलों के डेढ़ गुणा भाव, किसान विरोधी फसल बीमा योजना को रद्द कर पहले की तरह प्राकृतिक आपदाओं से बर्बाद फसलों का मुआवजा दिए जाने का प्रावधान लागू करने की मांग कर रहे हैं। किसान संगठन बार बार प्रदेश के मुख्यमंत्री व केन्द्र सरकार से मांगों का समाधान करने की मांग कर चुका है। ऐसे में सरकार को यह चाहिए कि तुरंत किसान संगठनों से बातचीत करके समस्याओं को हल किया जाए। जिला सचिव सूबेसिंह बूरा ने बताया कि आज आंदोलनरत किसानों का समर्थन करने के लिए हरियाणा रोडवेज की संयुक्त संघर्ष समिति, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा, आंगनबाड़ी वर्कर यूनियन, खेत मजदूर यूनियन, नौजवान सभा, रिटायर्ड कर्मचारी संघ, विकलांग मंच आदि विभिन्न संगठनों के नेता पहुंचे।
विज्ञापन



एसयूसीआई ने मंदसौर मामले में सौंपा ज्ञापन
सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्यूनिस्ट) की जिला कमेटी हिसार का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को उपायुक्त से मिला और किसान आंदोलन से संबंधित मांगों का ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जिला सचिव मेहर सिंह बांगड़ ने किया। एसयूसीआई कम्यूनिस्ट ने प्रधानमंत्री से मांग की कि सभी किसानों के कर्ज माफ किए जाएं तथा किसानों को लाभकारी दाम देने की गारंटी दी जाए। इसके साथ ही किसानों पर फायरिंग करने वाले पुलिस अफसरों व राजनेताओं पर एफआईआर दर्ज कर मुकदमा चलाया जाए। वहीं आत्महत्या कर चुके किसानों के परिजनों को 20 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए। इस मौके पर कामरेड नंदलाल कंवारी, सूरत सिंह थुराना, हवासिंह संघर्ष, खुशीराम, डॉ. जयसिंह खानपुर, सुशील सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



किसान विरोधी नीति न अपनाए सरकार: धर्मबीर काजला
काजला खाप की एक महत्वपूर्ण बैठक कल जाट धर्मशाला हिसार में हुई, जिसकी अध्यक्षता जोनल प्रधान मांगेराम काजला ने की। बैठक में मुख्यातिथि काजला खाप के राष्ट्रीय संरक्षक धर्मबीर काजला व काजला खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजमल काजल व प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप काजला भी मौजूद रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय संरक्षक धर्मबीर काजला ने कहा कि पूरी काजला खाप किसानों के पक्ष में है व उनकी सभी मांगों का समर्थन करती है व आगामी 16 जून को राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने सहित हर आंदोलन में भाग लेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को अपने चुनावी वादे पूरे करने चाहिए और किसानों का दुख बांटने के लिए स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट ज्यों की त्यों लागू करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों को कर्ज मुक्त करे व फसलों का लागत से डेढ़ गुणा ज्यादा भाव तय करे। इस अवसर पर हिसार जोन के पदाधिकारी प्रेम सिंह काजला, चंद्रभान काजला, बीरसिंह काजला, महेंद्र काजला, ईश्वर सिंह काजला, धूप सिंह काजला, सुनील काजला व दिनेश काजला आदि मौजूद रहे।

19 जून को उपायुक्त कार्यालय हिसार पर हजारों मजदूर करेंगे प्रदर्शन
भवन निर्माण कामगार यूनियन हरियाणा सीटू की यूनिट कमेटी दुर्जनपुर आम सभा शहीद भगत सिंह लाइब्रेरी में हुई। अध्यक्षता यूनिट के प्रधान विजेेंद्र वर्मा ने की व संचालन रोहताश ने किया। तहसील कमेटी हिसार से का. विरेंद्र दुर्जनपुर, सीताराम रायपुर व जिलेसिंह, मुकेश कुमार आदि ने विचार रखे। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि 19 जून के प्रदर्शन में भारी संख्या में मजदूर भाग लेंगे।


रिटायर्ड कर्मचारियों ने बिजली निगम में एम.डी कार्यालय के बाहर धरना दिया
7वां वेतन आयोग रिटायर्ड कर्मचारी पर लागू करवाने के लिए रिटायर्ड कर्मचारियों ने बिजली निगम में एमडी कार्यालय के बाहर धरना दिया और सीएम के नाम एमडी के माध्यम से ज्ञापन भेजा। धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान ओमप्रकाश सैनी ने की और मंच संचालन श्री श्योचंद राम व जयसिंह पूनियां ने संयुक्त रुप से किया। राज्य प्रधान आरसी जग्गा ने कहा कि अखिल भारतीय किसान सभा के चल रहे आंदोलन और रोडवेज कर्मचारियों की निजीकरण के खिलाफ चल रहे आन्दोलन का समर्थन करते हुए बढ़ चढ़ कर भाग लेने का प्रस्ताव पास करते हुए 16 जून को किसान सभा के राष्ट्रीय राजमार्ग रोकने के कार्यक्रम में भी रिटायर्ड कर्मचारी भाग लेंगे। धरने को रिटायर्ड कर्मचारी संघ के मुख्य सलाहकार बनवारी लाल बिश्नोई, किसान सभा के हिसार जिला सचिव सूबेसिंह बूरा, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के हिसार जिला प्रधान सुरेन्द्र मान, बिजली पेंशनरी एशों के प्रधान संतलाल महता, एचएयू के प्रधान सुदर्शन मिनोचा आदि ने समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed