फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   1600 youths of Maham-Sampla and Panipat ran for army recruitment

Rohtak News: सेना भर्ती के लिए महम-सांपला व पानीपत के दौड़े 1600 युवा

Fri, 02 Dec 2022 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
1600 youths of Maham-Sampla and Panipat ran for army recruitment
भर्ती रैली में दौड़ लगाते हुए युवा। विज्ञप्ति
रोहतक। अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन राजीव गांधी खेल परिसर में किया जा रहा है। शुक्रवार को पानीपत, महम व सांपला तहसील के 1600 युवाओं ने दौड़ में भाग लिया, जिसमें से 500 युवा दौड़ में पास हुए। भर्ती रैली में शनिवार को रोहतक तहसील के युवा शामिल होंगे।
विज्ञापन

सेना भर्ती कार्यालय के भर्ती निदेशक कर्नल दीपक कटारिया ने बताया कि जनरल ड्यूटी के लिए राजीव गांधी खेल परिसर में भर्ती प्रक्रिया चल रही है। शुक्रवार को पानीपत, महम व सांपला तहसील के युवाओं ने दौड़ में भाग लिया। तीनों तहसीलों से 2800 युवाओं ने भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन किया था, जिसमें से मात्र 500 प्रतिभागी ही दौड़ की बाधा को पार कर पाए। उन्हें अगले दौर की परीक्षा के लिए रोका गया। शनिवार को रोहतक तहसील के उम्मीदवार जनरल ड्यूटी के लिए भर्ती रैली में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed