फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   दा खिला लेने में बचे महज दो दिन, अभिभावक निजी स्कूलों से लेकर शिक्षा अधिकारियों के दफ्तरों तक काट रहे चक्कर

दा खिला लेने में बचे महज दो दिन, अभिभावक निजी स्कूलों से लेकर शिक्षा अधिकारियों के दफ्तरों तक काट रहे चक्कर

Wed, 19 Jun 2019 02:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 02:44 AM IST
विज्ञापन
दा खिला लेने में बचे महज दो दिन, अभिभावक निजी स्कूलों से लेकर शिक्षा अधिकारियों के दफ्तरों तक काट रहे चक्कर
रोहतक। मार्च महीने से आर्थिक कमजोर वर्ग के बच्चों को शिक्षा विभाग ने नियम 134ए के तहत दूसरे चरण में निजी स्कूलों में दाखिला पाने को महज दो दिन का समय शेष है। ऐसे में अभिभावकों के सामने बड़ी परेशानी इस बात की आ गई है कि कुछ निजी स्कूलों में अलॉट हुए अभ्यर्थियों को दाखिले देने के लिए स्कूल प्रबंधन ही स्कूल में उपस्थित नहीं हैं। वहीं दूसरी ओर शिक्षा विभाग के आदेश के बावजूद स्कूलों की दाखिला कमेटी बीआरसी कार्यालय नहीं पहुंच रही। दाखिले के लिए अभिभावक एसीएस से लेकर सीएम विंडो पर शिकायत कर चुके हैं। इस बारे में डीईईओ का कहना है कि बीईओ को दाखिले की अथोरिटी बनाया गया है, अगर बीईओ उन्हें लिखित में शिकायत दें तो वे निजी स्कूलों पर कार्रवाई के लिए विभाग को मेल कर देंगी।
विज्ञापन

अधिकारी एक-दूसरे पर झाड़ते रहे पल्ला
अभिभावकों ने मंगलवार को जब पंचकुला स्थित शिक्षा निदेशालय में फोन कर अपनी शिकायत का स्टेटस जानना चाहा, तो वहां से उन्हें प्रमोद कुमार से बात करने की सलाह दी गई। अभिभावकों ने जब प्रमोद कुमार के सामने अपनी परेशानी रखी तो उन्होंने अभिभावकों को अपने खंड शिक्षा अधिकारी को शिकायत देने की बात कही। इसके बाद अभिभावकों ने खंड शिक्षा अधिकारी आदर्श राजन को अपनी परेशानी से अवगत करवाया। अभिभावकों ने बताया कि बीईओ ने उन्हें बताया कि उनके कार्यालय की ओर से संबंधित स्कूलों को पत्र जारी किए जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त उनके पास इन स्कूलों पर किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई करने की शक्तियां नहीं हैं।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी के जवाब से असंतुष्ट अभिभावक जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी डॉ. विजय लक्ष्मी से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे। यहां भी अभिभावकों ने उनके सामने अपनी परेशानियां रखी। इस पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने अभिभावकों को बताया कि रोहतक खंड शिक्षा कार्यालय की ओर से उनके कार्यालय के पास किसी भी स्कूल द्वारा विभागीय आदेशों की अवहेलना करने की शिकायत नहीं पहुंची है। जब भी उनके पास इस तरह की शिकायत पहुंचेगी वे उस शिकायत को निदेशालय में विभागीय कार्रवाई के लिए भेज देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम विंडो पर सुनवाई के लिए शिकायत हुई मंजूर
नियम 134ए की दाखिला प्रक्रिया के दूसरे चरण में अलॉट हुए अभ्यर्थियों को निजी स्कूलों द्वारा दाखिला देने में आनाकानी की जा रही है। जब ब्लॉक व जिला स्तर के अधिकारी इन अभ्यर्थियों का दाखिला करवाने में असमर्थ नजर आए तो अभिभावकों ने सीएम विंडो पर शिकायत डाली। अभिभावकों ने 13 जून को यह शिकायत की गई थी। मंगलवार को जब अभिभावकों ने इस शिकायत का स्टेटस चैक किया तो पता लगा कि यह शिकायत सीनियर सेकेंडरी एजूकेशन की प्रशासनिक ब्रांच के पास भेज दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed