फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   स्वास् थ्य मंत्री अनिल विज ने प्रदेश के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों पर साधा निशाना

स्वास् थ्य मंत्री अनिल विज ने प्रदेश के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों पर साधा निशाना

Tue, 04 Jun 2019 02:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 02:16 AM IST
विज्ञापन
स्वास्
थ्य मंत्री अनिल विज ने प्रदेश के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों पर साधा निशाना
रोहतक। इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला का जेल में कैदियों के साथ रह कर करेक्टर खराब हो गया है। वहीं, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा चंडीगढ़ जाने की बात कह रहे हैं, पहले वह खडे़ हो कर तो दिखाएं। लोकतंत्र में प्रजा की मार बड़ी होती है। यदि कोई न समझे तो क्या कर सकते हैं। यह बात सोमवार को पीजीआईएमएस के कुलपति कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान सूबे के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने प्रदेश के दो पूर्व सीएम पर निशाना साधते हुए कही।
विज्ञापन

बता दें कि सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज हेल्थ विश्वविद्यालय रोहतक में 11वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे। उन्होंने चौटाला की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हिटलर की संज्ञा देने और सीएम मनोहर लाल के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के जवाब में कहा कि जिसके जैसे संस्कार होते हैं, वो वैसी ही शब्दावली का इस्तेमाल करता है। जेल में कैदियों के साथ रहकर उन्होंने यही सीखा है। इसके साथ ही पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को घेरते हुए कहा कि वह कार्यकर्ताओं से सीधे अब चंडीगढ़ जाने की बात करते हैं।
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर के आगामी विधानसभा चुनाव न लड़ने की घोषणा पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बहुत से लोग चुनाव से भाग रहे हैं और बहुत से तो पार्टियां ही छोड़ रहे हैं। दरअसल लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने इधर-उधर से उम्मीदवार लाकर ही चुनाव लड़वाया था। वहीं मंत्री ने लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर कहा कि किसी को उत्साहित होकर छलांगें नहीं मारनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिलहाल वर्ष 2022 का एजेंडा तय किया है। इसे हासिल करने में सभी को लगना होगा। वहीं उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में 80 प्लस सीट जीतने का दावा भी किया और कहा कि भाजपा प्रदेश में विधानसभा चुनाव कराने के लिए तैयार है। भाजपा देश में ऐसी पार्टी है जहां कार्यकर्ताओं को बैरक में जाने की छूट नहीं मिलती है, यहां सभी सदैव मैदान में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed