{"_id":"5cf58717bdec220791793165","slug":"15595947716-rohtak-news72","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ी क्षेत्रों का एडवंचर्स कैंप के साथ साथ वहां की प्रकृति के बारे में जानेंगे जिले के दिव्यांग विद्यार्थी व मेधावी छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ी क्षेत्रों का एडवंचर्स कैंप के साथ साथ वहां की प्रकृति के बारे में जानेंगे जिले के दिव्यांग विद्यार्थी व मेधावी छात्राएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। कहते हैं डर के आगे जीत है। लेकिन डर हर किसी में होता है, कभी-कभी हम इस डर को अपनी आदत बना लेते हैं। डर के हावी होने का सबसे बड़ा कारण आत्मविश्वास की कमी है। अगर हमें अपने अंदर के डर को दूर करना है तो हर वो काम करना चाहिए जिससे हमे डर लगता है। डर को डर के साथ ही खत्म किया जा सकता है। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से जिले के दिव्यांग विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, साहस बढ़ाने और प्रकृति प्रेमी बनाने के लिए हिमाचन प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्र में लगने वाले एडवेंचर कैंप में ले जाने का फैसला लिया है। इसके अलावा छठी से आठवीं कक्षा तक की मेधावी छात्राओं को भी इसका हिस्सा बनाया जाएगा। यह कैंप नौ जून से 13 जून तक मनाली के पास हरिपुर में लगाया जाएगा। इस कैंप में विद्यार्थियों को रोप क्लाइंबिंग व हिल क्लाइंबिंग जैसी गतिविधियां करवाने के साथ-साथ पहाड़ी क्षेत्रों में आम लोगों को होने वाली परेशानियों से निपटने व प्रकृति को समझने का मौका मिलेगा। शिविर में जिले से 22 दिव्यांग विद्यार्थियों के साथ एक महिला व एक पुरुष अध्यापक व एक एपीसी और छठी से आठवीं कक्षा के 25 मेधावी छात्राएं अपनी एक महिला अध्यापिका के साथ हिस्सा लेंगी। दल आठ जून को रवाना होगा।
हरियाणा टूरिजम कोर्पोरेशन लिमिटेड व नेशनल एडवेंचर क्लब के सहयोग से हर वर्ष इस तरह का कैंप लगाया जाता है। समग्र शिक्षा अभियान, रोहतक में असिस्टेंट प्रोजेक्ट कॉ-ओर्डिनेटर राजेश मलिक ने बताया कि यह समर इनक्लूसिव एडवेंचर ऐंड नेचर स्टडी कैंप में हिमाचल प्रदेश के मनाली क्षेत्र में लगाया जा रहा है। यह टीम पंचकुला के सेक्टर 15 स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में ठहरेंगे। जहां वे अपने बैच के अन्य जिलों की टीमों से मिलेंगे। इस कैंप के लिए हरियाणा रोडवेज से बस ली जाएगी।
कैंप में ये बातें सीखेंगे विद्यार्थी
- नैतिक मूल्यों का विकास करना
- पहाड़ी क्षेत्रों के वनस्पति व जैविक संरचना को समझना
- टीम भावना और आत्मविश्वास का विस्तार करना
- एक-दूसरे के प्रति समानता व मदद का भाव पैदा करना
- पहाड़ी क्षेत्रों की जीवन शैली को समझना