फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   मिशन एडमिशन: प्रोस्पेक्टस के लिए सोमवार को हो सकती है बैठक

मिशन एडमिशन: प्रोस्पेक्टस के लिए सोमवार को हो सकती है बैठक

Mon, 03 Jun 2019 01:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 01:49 AM IST
विज्ञापन
मिशन एडमिशन: प्रोस्पेक्टस के लिए सोमवार को हो सकती है बैठक
रोहतक। एमडीयू में दाखिला प्रक्रिया इसी महीने के पहले सप्ताह में शुरू होने की उम्मीद है। इस संबंध में तीन जून को एडमिशन शेड्यूल जारी हो सकता है। नए सत्र की दाखिला प्रक्रिया इस बार करीब 15 दिन देरी से चल रही है। इसकी वजह पहले लोकसभा चुनाव और अब ईडब्ल्यूएस (इकोनोमिक्स वीकर सेक्शन) श्रेणी का आरक्षण दाखिला प्रक्रिया के आड़े आ रहा है। इस अड़चन को लेकर तीन जून को अवरोध हटने के साथ विवि का एडमिशन शेड्यूल जारी होने की उम्मीद है। सोमवार को ही प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के लिए विज्ञान संकाय के पीजी कोर्सों का भी शेड्यूल जारी होना है। इसके लिए चार जून को पोर्टल ओपन होगा।
विज्ञापन

विवि में नए सत्र के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू होनी है। इसके लिए ईडब्ल्यूएस को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। दाखिला प्रक्रिया में अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग के साथ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को भी आरक्षण दिया जाना है। यह आरक्षण कितना और किस हिसाब से दिया जाएगा, इस पर स्थिति अस्पष्ट है। इसलिए विवि प्रशासन ने सरकार से गाइड लाइन मांगी है। सरकार से निर्देश मिलने पर ही सीटों में आरक्षण की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को है प्रॉस्पेक्टस का इंतजार
जिले के करीब 15 हजार व अन्य जिलों के सैकड़ों विद्यार्थी 12वीं के बाद उच्च शिक्षा के लिए एमडीयू में प्रवेश के उत्सुक हैं। इन्हें विवि का प्रॉस्पेक्टस जारी होने का इंतजार है। इसके बाद ही वे दाखिला प्रक्रिया में शामिल होकर उच्च शिक्षा पाने के लिए अपनी सीट सुनिश्चित कर पाएंगे। एमडीयू में इन विद्यार्थियों के लिए तीन व पांच वर्षीय विभिन्न कोर्स उपलब्ध हैं। विवि के 38 विभागों में ये कोर्स कराए जा रहे हैं। इसमें विज्ञान, वाणिज्य व कला संकाय शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



एमडीयू का दाखिला शेड्यूल तैयार है। सरकार से ईडब्ल्यूएस के निर्देश को लेकर दाखिला प्रक्रिया अटकी है। इसे एक-दो दिन में मंजूरी मिल जाएगी। ईडब्ल्यूएस के निर्देश नहीं आने पर आवेदन में अलग आप्शन देकर दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। विद्यार्थियों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
डॉ. अजय कुमार राजन, डीन एकेडमिक अफेयर्स, एमडीयू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed