{"_id":"5ad11bf94f1c1b54098b46df","slug":"151523653625-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे के सैलून में अब यात्री भी कर सकेंगे सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे के सैलून में अब यात्री भी कर सकेंगे सफर
Updated Sat, 14 Apr 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे के सैलून में अब आम यात्री भी कर सकेंगे सफर, देना होगा 18 गुना किराया
- महानगर रूट की ट्रेनों में बुक करा सकते है सैलून, यात्रियों को भी योजना की जानकारी देगा रेलवे
महबूब अली
रोहतक।
अब यदि आपके पास पैसे हैं और लग्जरी सफर का मजा लेना चाहते हैं तो रेलवे का वीआईपी सैलून आपके लिए हाजिर है। इस सैलून को 18 गुना किराया देकर बुक कराया जा सकता है। रेलवे विभाग ने यह व्यवस्था कर दी है। जल्द ही यात्रियों को इसके लिए जागरूक भी किया जाएगा।
सीपीआरओ नितिन चौधरी ने बताया कि सैलून कोच रेलवे के वरिष्ठ अफसरों के लिए रिजर्व होते हैं। सैलून में बेडरूम से लेकर किचन तक की व्यवस्था होती है। देशभर के सभी रेलवे जोन में इस तरह के 336 कोच हैं। इनमें से 62 वातानुकूलित हैं। एक सैलून में 18 यात्रियों की जगह होती है। लोग अब 18 गुना किराया खर्च कर वीआईपी सैलून में भी यात्रा कर सकेंगे। इसके लिए सैलून को पहले से बुक कराना होगा।
बेडरूम और किचन भी होता है कोच में
एक सैलून कोच में दो बेडरूम, एक लाउंज, एक पेंट्रीकार, एक टॉयलेट और एक किचन होता है। एक विंडो में दो परिवार सफर कर सकेंगे। यह कोच एसी, बेडरूम, अटैच्ड बाथरूम, वालेट सेवा, डायनिंग एरिया, किचन जैसी सुविधाओं से युक्त होता है।
विज्ञापन
किसी भी ट्रेन के फर्स्ट एसी के किराए का 18 गुना सैलून का खर्च है। अधिकतम 18 यात्री इसमें सफर कर सकते हैं।
- नितिन चौधरी, सीपीआरओ रेलवे