फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   ई-स्पोर्ट्स

ई-स्पोर्ट्स

Fri, 13 Apr 2018 02:52 AM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
ई-स्पोर्ट्स
फोटो नंबर : वीएस 4
विज्ञापन


अखिल भारतीय अंतर विवि ई-स्पोर्ट्स स्पर्धा
14 अंक हासिल कर एमडीयू की टीम बनीं चैंपियन
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक
अखिल भारतीय अंतर विवि ई-स्पोर्ट्स स्पर्धा में एमडीयू ओवर ऑल चैंपियन रहा। पुरुष व महिला वर्ग की इस स्पर्धा में 14 अंक हासिल कर एमडीयू की टीम ने विवि को ट्रॉफी दिलाई। फरीदाबाद डीएवी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सतीश आहुजा ने बतौर मुख्य अतिथि विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। स्पर्धा में रेशब को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के सम्मान से नवाजा गया। तुषार को ई-स्पोर्ट्स में विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
स्पर्धा के महिला वर्ग में एमडीयू सात अंकों से प्रथम, पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला व पंजाबी विवि चंडीगढ़ छह-छह अंकों के साथ संयुक्त रूप से द्वितीय व एलपीयू फगवाड़ा दो अंकों के साथ तृतीय रही। पुरुष वर्ग में एलपीयू फगवाडा 10 अंकों के साथ प्रथम, एमडीयू सात अंक लेकर द्वितीय व पंजाबी विवि पटियाला और पंजाबी विवि चंडीगढ़ एक-एक अंक के साथ तृतीय रहा। पहली बार ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी खेल कैलेंडर में शामिल हुए ई-स्पोर्ट्स खेल के लिए खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए मुख्य अतिथि ने खेलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन

एमडीयू खेल निदेशक डॉ. देवेंद्र सिंह ढुल ने विवि की खेल उपलब्धियों का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि विवि व यहां खिलाड़ियों का भविष्य उज्ज्वल है। इस मौके पर प्रो. राजेंद्र प्रसाद गर्ग, महेंद्र सिंह पुनियानी, डॉ. शकुंतला बेनीवाल, डॉ. रमेश कुमार, नरेश हुड्डा, मुकेश गोयल, मनोज गोयल, नवीन कुमार, अशोक कुमार, मनीष कुमार, मुन्नी जून, सुरजीत निम्मा, दीपेश सोलंकी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed