फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   रखरखाव के अभाव में जर्जर हुआ आरओबी

रखरखाव के अभाव में जर्जर हुआ आरओबी

Wed, 26 Jul 2017 01:04 AM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
रखरखाव के अभाव में जर्जर हुआ आरओबी
रखरखाव के अभाव में जर्जर हुआ आरओबी
विज्ञापन

चरखी दादरी।
शहर के एकमात्र आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) की सड़क पूरी तरह कंडम होने से वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं वाहनों के आवागमन से ओवरब्रिज का मलबा भी टूटकर नीचे गिर रहा है। इससे दुकानदारों के मन में हादसे की आशंका बनी हुई है। पीडब्ल्यूडी विभाग न तो सड़क के पुन: निर्माण की ओर ध्यान दे रहा है और नही ओवरब्रिज की मरम्मत कार्य की। स्थानीय लोगों ने बताया कि वाहनों की आवाजाही से ओवरब्रिज में कंपन भी पैदा होती है। विभागीय अधिकारी जल्द ही समस्या के समाधान का आश्वासन करवाने का तर्क दे रहे हैं।
ढाणी ओवरब्रिज सड़क पर बने गड्ढे, किनारों पर जमा मिट्टी व उखड़ी रोड़ियां वाहन चालकों के लिए परेशानियों का सबब बने हुए हैं। ओवरब्रिज के दोनों तरफ फुटपाथ भी मरम्मत की राह देख रहा है। खस्ताहाल होने के कारण वाहन चालक लगातार हादसों का शिकार हो रहे हैं। वाहन चालकों ने विभाग से ओवरब्रिज सड़क व फुटपाथ की मरम्मत कार्य शुरू करवाने की मांग की है। ढाणी फाटक ओवरब्रिज पिछले काफी समय से कंडम हाल में होने के कारण वाहन
विज्ञापन

चालक काफी परेशान है। ओवरब्रिज का निर्माण होने के बाद विभाग ने एक बार भी सड़क, पगडंडी, रेलिंग की मरम्मत नहीं करवाई है। ओवरब्रिज से प्रतिदिन सैकड़ों भारी वाहन गुजरते हैं। सड़क के दोनों तरफ जमा एक-एक फुट ऊंचाई तक मिट्टी दुपहिया वाहन चालकों के लिए मुसीबतें पैदा कर रही हैं। ओवरब्रिज की सड़क से रोडी निकली हुई हैं और जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए है। सड़क की खस्ताहालत को देखते पीडब्ल्यूडी विभाग ने एक बार सड़क पर कारपेट बिछाने की प्लांनिग की थी लेकिन बाद में वह प्लांनिग भी ठंडे बस्ते में चली गई। पगड़डी की टाइलें भी टूटी पड़ी है। टाइलें टूटने के कारण ओवरब्रिज के सौंदर्यीकरण पर भी ग्रहण लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स: लोग बोले: एक ही ओवरब्रिज वह भी कंडम
-- शहर में केवल एक ही ओवरब्रिज है वह भी कंडम पड़ा है। सड़क के दोनों तरफ मिट्टी जमा है जिसके कारण वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं। विभाग को ओवरब्रिज की मरम्मत करनी चाहिए।
रमेश, वाहन चालक
-- ढाणी ओवरब्रिज अब कंडम हो चुका है। तीन-चार बार मलबा टूटने की घटना भी चुकी है। ओवरब्रिज की पगडंडी पर लगी टाइलें भी टूट चुकी है। सड़क के दोनों किनारों पर मिट्टी जमा रहती है। रेलिंग भी कंडम हो चुकी है।
सुनील, वाहन चालक
--वाहन चालकों के आवागमन के कारण पूरा दिन धूल उड़ती रहती है। दुकानदरों को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ओवरब्रिज की रेलिंग कंडम हाल में होने के कारण सौंदर्यीकरण पर भी ग्रहण लग रहा है।

उज्जवल, दुकानदार
-- रोडी व मिट्टी के कारण वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं। विभाग को कई दफा समस्या से अवगत कराया जा चुका ळै लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। वाहनों के गुजरने पर मलबा भी नीचे गिर रहा है।
वेदपाल, दुकानदार
वर्सन---
विभाग ने ढाणी रेलवे ओवरब्रिज के मरम्मत कार्य के लिए योजना तैयार कर ली है। जल्द ही कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। रेलिंग को भी हम दुरुस्त करवा देंगे।
धर्मपाल, एसडीओ पीडब्लूडी विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed