फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   बंद घर से चोरों ने उड़ाए आभूषण और नकदी

बंद घर से चोरों ने उड़ाए आभूषण और नकदी

Wed, 26 Jul 2017 12:14 AM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
बंद घर से चोरों ने उड़ाए आभूषण और नकदी
बंद घर से चोरों ने उड़ाए आभूषण और नकदी
विज्ञापन

मंडी अटेली। बाबा सेवादास मार्केट में स्थित एक मकान में चोरों ने सेंधमारी कर सोने चांदी के आभूषण व नकदी चुराकर ले गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पीड़त जगदीश ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि उसका परिवार पिछले तीन-चार दिन से घर से बाहर था। इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर सोमवार रात को अज्ञात चोरों ने घर में सेंधमारी कर सोने-चांदी के आभूषण व नकदी को चुरा लिया। कितनी नकदी व जेवरात चोरी हुआ है, वह उसके पोते व पौत्रवधु के आने के बाद ही बता सकेंगे, क्योंकि दोनों बाहर रह रहे हैं। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम को बुलाकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed