{"_id":"6629644e51b651c84d0a2747","slug":"15-patients-coming-every-day-for-malaria-testing-jhajjar-news-c-200-1-bgh1002-107005-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: मलेरिया की जांच के रोज आ रहे 15 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: मलेरिया की जांच के रोज आ रहे 15 मरीज
Thu, 25 Apr 2024 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 25 Apr 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। जिले में बुखार के मरीज रोज आ रहे हैं। इनमें मलेरिया की जांच हो रही है। रोजाना 10 से 15 मरीजों की जांच होती है। वर्ष 2023 में जिले में 30 मलेरिया केस मिले थे लेकिन अभी तक कोई केस नहीं आया है। हालांकि लोगों की शिकायत रहती है कि मच्छर का प्रकोप होने के बाद भी विभाग फोगिंग नहीं करा रहा।
इस बार मलेरिया का मच्छर अभी तक नहीं पनपा है। अभी तक सरकारी अस्पताल में मलेरिया का एक भी मरीज नहीं पहुंचा वर्ष 2023 में मार्च और अपै्रल माह में अभी तक 30 से अधिक मरीज पहुंच गए थे।
पिछले साल नागरिक अस्पताल में मलेरिया के इक्का-दुक्का मरीजों का आना शुरू हो गया था, लेकिन इस बार बुखार से पीड़ित मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। उन्हें डाक्टरों द्वारा मलेरिया जांच कराने की सलाह दी जा रही है। जांच कराने पर मलेरिया का कोई भी केस सामने नहीं आया है। नागिरक अस्पताल का वर्ष 2023 का रिकार्ड देखें तो मार्च और अपै्रल माह में मरीजों की संख्या 30 हो गई थी, लेकिन इस बार एक भी केस सामने नहीं आया है। नागरिक अस्पताल के फिजिशयन डा. सुंदरम ने बताया कि पिछले साल मलेरिया के मरीज इन दिनों आने शुरू हो गए थे। इस बार अगर किसी को एक सप्ताह से ज्यादा बुखार है तो उसकी भी मलेरिया की जांच कराई जा रही है, लेकिन अभी तक एक भी मरीज सामने नहीं आया है। लोगों को मलेरिया से बचाव करने के लिए गंदे पानी का प्रयोग ना करे और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दे। अगर किसी को एक सप्ताह से ज्यादा बुखार आए तो उसे तुरंत डाक्टर को दिखाए।बाल रोग विशेषज्ञ डा.आहिभूषण ने बताया कि बच्चों में भी अभी तक मलेरिया का मरीज नहीं मिला है। पिछले साल के मुकाबले इस साल एक भी मरीज नहीं है। उन्होंने सलाह दी है कि अभिभावक अपने बच्चों को मलेरिया से बचाव के लिए कई तरह के उपाय करे।
विज्ञापन
मच्छरों से बचाव के लिए यह बरतें सावधानियां
- घर के आसपास साफ पानी जमा न होने दें। कूलर व पानी की टंकी सप्ताह में एक बार खाली करके उसे सुखाकर दोबारा प्रयोग करें।
- शरीर के अधिकांश भाग को ढकने वाले कपड़े पहने। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें।
- दिन छिपने के समय खिड़की और दरवाजे बंद रखें। बुखार आने पर मलेरिया के लिए खून की जांच कराएं। पॉजिटिव घोषित होने पर चिकित्सकों की देखरेख में उपचार ले।