फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   कृषि कार्य में अंगहीन हुए लोगों को दिए सहायता राशि के चेक

कृषि कार्य में अंगहीन हुए लोगों को दिए सहायता राशि के चेक

Wed, 14 Jun 2017 11:59 PM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
कृषि कार्य में अंगहीन हुए लोगों को दिए सहायता राशि के चेक
अंगहीन लोगों को दिए सहायता राशि के चेक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। रेस्ट हाउस बिलासपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विधायक बलवंत सिंह, मार्केट कमेटी चेयरमैन विपिन सिंगला ने कृषि कार्य करते समय अंगहीन हुए लोगों को चेक वितरित किए। यह सहायता राशि किसानों को मुख्यमंत्री किसान एवं खेतीहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना के तहत दी गई। कार्यक्रम में चेयरमैन विपिन सिंगला ने प्रदेश सरकार की योजना के तहत कृषि कार्य करते वक्त दुर्घटनाग्रस्त व मारे गए किसानों के परिवारों व अंगहीन लोगों को तुरंत सहायता राशी उपलब्ध की जाती है। ताकि उन्हें जीवन में आर्थिक समस्या का सामना न करना पड़े। मार्केट कमेटी सचिव छोटनलाल चोपड़ा ने कहा कि इस वर्ष उनके पास किसानों की दुर्घटना व हताहत होने के जितने भी मामले आए, सभी को प्रदेश सरकार की योजना के तहत सहायता राशि प्रदान कर दी गई। कार्यक्रम में विधायक बलवंत सिंह ने गांव रामगढ़ माजरा की रेशमी देवी की कृषि कार्य करते समय बाजू कटने पर उसे एक लाख 25 हजार रुपये व गांव बिजौली के इमरान को अंगुली कटने पर साढ़े 37 हजार रुपये के चेक दिए गए। विधायक बलवंत सिंह ने हलके के लोगों की समस्याए भी सुनीं और कुछ का मौके पर ही समाधान करवा दिया। जबकि अन्य बारे संबधित विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। मौके पर ब्लॉक समिति चेयरमैन महिपाल संधाए, भाजपा युवा ब्लॉक प्रधान दीपक भारद्वाज ककड़ोनी, सुरेंद्र गुर्जर बनकट, दीपक छाबड़ा, चमनलाल, श्यामलाल, पृथ्वी गुर्जर, दीपक छाबड़ा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed