{"_id":"68814b4c7704807e1d0659ea","slug":"148-shuttle-buses-will-run-on-13-routes-from-rajiv-gandhi-sports-stadium-rohtak-news-c-17-roh1020-695912-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: राजीव गांधी खेल स्टेडियम से 13 रूटों पर चलेंगी 148 शटल बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: राजीव गांधी खेल स्टेडियम से 13 रूटों पर चलेंगी 148 शटल बसें
Thu, 24 Jul 2025 02:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 24 Jul 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
सीईटी के लिए नए बस अड्डे पर लगाए गए हेल्प डेस्क पर पूछताछ करते अभ्यर्थी व परिजन। संवाद
रोहतक। सीईटी (सामान्य पात्रता परीक्षा) के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। अन्य शहरों से रोहतक आने वाले अभ्यर्थियों के लिए राजीव गांधी खेल स्टेडियम से 13 रूटों पर 148 शटल बसें संचालित की जाएंगी, जो अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाएंगी। साथ ही, रोहतक से बसों में फरीदाबाद-गुरुग्राम जाने वाले 62 हजार अभ्यर्थियों को वहां की मुख्य बस पार्किंग से परीक्षा केंद्र तक शटल सेवा दी जाएगी। वहीं, अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए बस डिपो पर हेल्प डेस्क बना दिए गए हैं।
प्रदेश में 26 व 27 जुलाई को चार शिफ्टों में 13 लाख अभ्यर्थी सीईटी में भाग लेंगे। रोहतक से फरीदाबाद-गुरुग्राम जाने वाले अभ्यर्थियों की संख्या करीब 62,534 व रोहतक के 68 परीक्षा केंद्रों पर भिवानी-झज्जर से आने वाले अभ्यर्थियों की संख्या करीब 16,360 हैं।
बुधवार को लघु सचिवालय में आयोजित प्रेसवार्ता में उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि फरीदाबाद-गुरुग्राम जाने वाले अभ्यर्थियों के लिए 728 बसों की व्यवस्था छह स्थानों रोहतक, मदीना, महम, सांपला, कलानौर व लाखनमाजरा बस अड्डों पर की गई है।
विज्ञापन
परीक्षा की निगरानी के लिए 35 ड्यूटी मजिस्ट्रेट व उड़नदस्ता अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि जाट कॉलेज में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। संबंधित उपमंडलाधीश अपने क्षेत्रों में ओवरऑल ड्यूटी मजिस्ट्रेट होंगे।
-- -- -- -- -- -- -
13 धर्मशालाओं और सार्वजनिक स्थानों पर 1600 लोगों के ठहरने की व्यवस्था
जिला प्रशासन ने परीक्षा के दौरान ठहरने की व्यवस्था के लिए 13 धर्मशालाओं व सार्वजनिक स्थानों को चिह्नित किया है, जहां 1600 व्यक्ति ठहर सकते हैं। इन स्थानों पर अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
जिले के 950 दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए भी परिवहन के प्रबंध किए गए हैं, जो जिले में ही परीक्षा देंगे। इनको परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए नगर पालिका के सचिवों व नगर निगम क्षेत्र के लिए एटीपी को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
-- -- -- -- -- -- --
जिला प्रशासन ने पांच टोल फ्री नंबर जारी किए
- 01262-242020
- 01262-242021
- 01262-242022
- 01262-242023
- 01262-242024
-- -- -- -- -- -- --
परीक्षा केंद्रों की 100 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा
रोहतक।
जिलाधीश धर्मेंद्र सिंह ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत सीईटी केंद्रों की 100 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू की है। यह आदेश सीईटी को नकल रहित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के उद्देश्य से जारी किए गए हैं। आदेश के अनुसार जिले में 68 परीक्षा केंद्रों की 100 मीटर की परिधि में पांच या अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने (ड्यूटी पर तैनात स्टाफ व अभ्यर्थियों के अलावा) व हथियार, विस्फोटक, तलवार, गंडासा, लाठी, बरछा, कुल्हाड़ी, जेली, चाकू व अन्य हथियार आदि लेकर चलने पर प्रतिबंध लगाया गया है। फोटोस्टेट की दुकानों, साइबर कैफे व अन्य संबंधित दुकानें भी बंद रहेंगी। सुबह के सत्र की परीक्षा के बाद यूट्यूब पर विश्लेषण करने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।