फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   144 complaints were received in the Samadhan camp, ADC gave instructions for settlement

Rohtak News: समाधान शिविर में 144 शिकायतें मिलीं, एडीसी ने निपटारे के दिए निर्देश

Sat, 22 Jun 2024 05:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
144 complaints were received in the Samadhan camp, ADC gave instructions for settlement
21सीटीके18...लघु सचिवालय में लोगों की ​शिकायत सुनती अतिरिक्त उपायुक्त वैशाली सिंह। स्रोत: प्रशा
रोहतक। शुक्रवार को समाधान शिविर में अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) वैशाली सिंह ने जिला प्रशासन के उच्चाधिकारियों के साथ लोगों की शिकायतें सुनीं। वहीं संबंधित विभागों के अधिकारियों को समाधान करने के दिशा-निर्देश दिए। शुक्रवार को समाधान शिविर में 144 शिकायतें प्राप्त हुईं।
विज्ञापन

एडीसी ने स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर में लोगों की शिकायतें सुनने के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वह इन शिकायतों का यथाशीघ्र समाधान करना सुनिश्चित करें ताकि लोगों को बार-बार कार्यालय में न आना पड़े। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से सरकार के निर्देशानुसार गत 10 जून से निरंतर हर कार्य दिवस को जिला व उपमंडल मुख्यालय पर सुबह 9 से 11 बजे तक समाधान शिविर आयोजित कर जन शिकायतों का निपटारा किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी महेश कुमार, नगराधीश अंकित कुमार, जिला विकास व पंचायत अधिकारी राजपाल चहल, जिला राजस्व अधिकारी कनब लाकड़ा आदि ने लोगों की शिकायतें सुनी और विभाग से संबंधित शिकायतों का यथासंभव निपटारा करने के अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed