फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   143 girl students were awarded graduation degree

Rohtak News: 143 छात्राओं को स्नातक उपाधि से नवाजा

Sun, 07 Apr 2024 02:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 07 Apr 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
143 girl students were awarded graduation degree
-फोटो 55 : कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं, स्टाफ व मुख्यातिथि।
बहादुरगढ़। शहर के बालौर रोड पर स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय ने पहला स्नातक उपाधि समारोह और दूसरा वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया। 100 कला संकाय, 26 साइंस व 17 कॉमर्स छात्राओं को स्नातक उपाधि दी गई। समारोह में मुख्यातिथि के रूप में प्रो. गुलशन लाल तनेजा, रजिस्ट्रार महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक ने शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों की मेहनत और प्रयासों की प्रशंसा करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य अलका गुलाटी ने की। महाविद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए महाविद्यालय की वार्षिक गतिविधियों, छात्राओ व स्टाफ सदस्यों की उपलब्धियों से अवगत करवाया गया। प्राचार्या डॉ. तराना नेगी, राजकीय महाविद्यालय दुजाना विशिष्टि अतिथि रही। अंतर महविद्यालय और अंतर विश्वविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली छात्राओ को प्रशंसापत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। संयोजिका व महाविद्यालय रजिस्ट्रार संगीता गोयल रही। उन्होंने विद्यार्थियों की उनके सफलतापूर्वक पूरे किए गए पाठ्यक्रमों के लिए बधाई दी। समारोह में विभिन्न पाठ्यक्रमों से स्नातकों को उनकी डिग्री और प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। इसके साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं और अध्ययन क्षमता के आधार पर विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। मंच संचालन डॉ. शिल्पा व कुमारी मोना ने किया। अंत में इस समारोह के माध्यम से डॉ. राजेश कुमार ने सभी अतिथियों, स्टाफ सदस्यों व विद्यार्थियों का धन्यवाद किया। इसके साथ ही उन्होंने छात्राओ को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed