सोनीपत। सेफ इंडिया फाउंडेशन व अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की जिला इकाई, महिला व युवा जिला इकाई, श्री श्याम बाला जी सेवा मंडल, रोटरी क्लब ऑफ सोनीपत एक्सीलेंस, कृष्णा देवी श्याम मिष्ठान भंडार की तरफ से मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शंभू दयाल स्कूल में लगाए गए शिविर का 142 मरीजों ने लाभ उठाया वहीं 41 ने रक्तदान किया।
सेफ इंडिया फाउंडेशन के प्रधान संजय सिंगला व चेयरमैन वाईके त्यागी ने बताया कि हर महीने के पहले रविवार को यह शिविर लगाया जाता है। सम्मेलन के प्रधान अनिल गुप्ता व महासचिव अधिवक्ता अरविंद मित्तल ने बताया कि संजोग अस्पताल की टीम के डॉ. दीपक जनरल फिजिशियन, हड्डी रोड विशेषज्ञ डॉ. रवि, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. पूनम व भारत दुआ की तरफ से 142 मरीजों के शुगर, बीपी, ईसीजी व स्वास्थ्य जांच की गई। आंखों के 82 मरीजों की जांच की गई, इसमें से 13 मरीजों के अस्पताल की तरफ से मुफ्त ऑपरेशन किए जाएंगे। डॉ. वरुण शर्मा व डॉ. इरफान की तरफ से 22 मरीजों के दांतों की जांच की गई। गौतम एक्युप्रेशर से 10 मरीजों की जांच, वर्मा लैब की तरफ से मुफ्त में टेस्ट किए गए और मरीजों को तीन दिन की दवाई मुफ्त दी गई। अनिपाल लाकड़ा ने सर्वाइकल का इलाज किया। श्याम बालाजी मंडल के हरि कौशिक, महिला प्रधान बबीता जिंदल ने बताया कि शिविर में आयुष्मान योजना के अंतर्गत घुटने बदली, पित्त की थैली, बच्चे दानी, मोतिया बिंद व गुर्दे की पथरी के ऑपरेशन बिल्कुल मुफ्त किए जाएंगे। शिविर में विवेक गर्ग, अमित सिंगला, अविनाश सेठी, सुभाष गुप्ता, अनुज मंगला, कैलाश पाराशर ने सेवा की, रजनी बाला व डॉ परमिंदर ने दवा में सहयोग दिया।