फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   हत्याकांड

हत्याकांड

Thu, 21 Feb 2019 02:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 02:46 AM IST
विज्ञापन
हत्याकांड
रोहतक। किला रोड मार्केट के पूर्व प्रधान एवं व्यापारी रमेश पुनियानी की हत्या गला दबाकर की गई थी, इसके बाद उनका शव पहरावर नहर में फेंका गया था। पुलिस अभी तक की जांच में किसी नजदीकी पर ही हत्या का शक जता रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह को हेड इंजरी और गला दबाना बताया गया गया है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। दावा किया जा रहा है कि जल्द ही हत्यारों को पकड़ लिया जाएगा। बुधवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया और उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

गुरुनानक पुरा कॉलोनी निवासी व्यापारी रमेश पुनियानी 17 फरवरी की शाम को होटल से घर निकलते वक्त रास्ते मेंलापता हो गए थे। इसके 48 घंटे बाद पहरावर नहर में ग्रामीणों को उनका शव मंगलवार को मिला था। सूत्रों की मानें तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी गर्दन की हड्डी भी टूटी होना सामने आया है, ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि उनकी गर्दन पर लाठी या किसी भारी चीज से जोरदार वार किया गया होगा। इसके अलावा उनके सिर और चेहरे पर गहरी चोट के निशान मिले हैं। इसके साथ ही उनकी पांच अंगूठी और चेन आदि निकालने जाने के निशान भी मिले हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पत्नी से बात करने के बाद होटल से घर जाते वक्त सीसीटीवी में नजर आ रही महिला से भी पूछताछ की जा रही है। इस बारे में सिविल लाइन थाना के प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की बात भी सामने आई है।
विज्ञापन


- कई लोगों को उधार दी थी रकम, कमेटी भी डाली थी
पुलिस की जांच में सामने आया कि रमेश पुनियानी ने शहर के कई लोगों को उधार रुपये दिए थे। इसके साथ ही कमेटी भी डाली हुई है। जिन लोगों को उधार पैसे दिए गए थे, पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। उधर, सीआईए ने टीम ने होटल में जाकर पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


- मामले का खुलासा न होने को लेकर व्यापारियों में रोष
व्यापारी हत्याकांड का तीन दिन बाद भी खुलासा नही होने को लेकर व्यापारियों में पुलिस के प्रति रोष है। व्यापारियों ने जल्द से जल्द खुलासे की मांग की है। गोहाना अड्डा के पास श्मशान घाट पर रमेश पुनियानी का अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले गुस्साए व्यापारियों के जाम लगाने की सूचना पर पीजीआई थाना पुलिस, सीआईडी सतर्क रही। इस मौके पर सहकारिता मंत्री के बेटे हिमांशु ग्रोवर, नगर निगम चुनाव में कांग्रेस समर्थित मेयर प्रत्याशी रहे सीताराम सचदेवा, व्यापारी नेता गुलशन डंग, अमरनाथ अरोड़ा, पार्षद राजकमल सहगल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed