फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   इंपैक्ट : अमर उजाला के आटो अभियान पर डीसी का संज्ञान, कार्रवाई के आदेश

इंपैक्ट : अमर उजाला के आटो अभियान पर डीसी का संज्ञान, कार्रवाई के आदेश

Wed, 04 Jul 2018 02:16 AM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
इंपैक्ट : अमर उजाला के आटो अभियान पर डीसी का संज्ञान, कार्रवाई के आदेश
अमर उजाला के ऑटो अभियान पर डीसी का संज्ञान, कार्रवाई के आदेश
विज्ञापन

- करनाल की तर्ज पर सिटी बसें चलाने के लिए एआरटीए से मांगी रिपोर्ट
- बसें पीजीआई से गुजरेंगी ताकि बाहरी जिलों के रोगियों को मिले सुविधा
- इंपैक्ट
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। अवैध ऑटो की शहर में चल रही मनमानी को लेकर अमर उजाला द्वारा चलाए अभियान पर डीसी ने भी संज्ञान लिया है। उन्होंने न सिर्फ अवैध ऑटो पर लगाम कसने के आदेश दिए हैं बल्कि सिटी बसों को चलाने के बाबत भी एआरटीए से अहम जानकारियां तलब की है। सूत्र बताते हैं कि रोहतक शहर में पहले चरण में चार सिटी बसें चलाने की योजना है, जिसकी सफलता के बाद अन्य बसें चलाने के बारे में विचार किया जाएगा।
अमर उजाला ने शहर में अवैध ऑटो के बेधड़क संचालन से शहर की बिगड़ रही यातायात व्यवस्था को प्रमुखता से उठाकर अभियान चला रहा है। जिसके माध्यम से बताया गया कि बेलगाम अवैध ऑटो की वजह से शहर की आबोहवा भी दूषित हो रही है। और जगह-जगह जाम के हालात पैदा होते हैं। इनके खिलाफ न आरटीए कोई प्रभावी कदम उठा रहा है और न पुलिस। इस अभियान को डीसी ने गंभीरता से लेते हुए आरटीए विभाग को अवैध ऑटो के खिलाफ कार्रवाई करके लगाम कसने के आदेश दिए हैं। यही नहीं, जनता की सुविधा के मद्देनजर करनाल शहर की तर्ज पर सिटी बसें चलाने का फैसला लिया है। जिसके बाबत डीसी ने एआरटीए से रिपोर्ट तलब की है। आरटीए विभाग के सूत्र बताते हैं कि सिटी बसों को चलाने का ब्लू प्रिंट तैयार किया गया है। जिसके तहत बाहरी जिलों से उपचार के लिए पीजीआई आने वाले रोगियों व उनके तीमारदारों को प्राथमिकता दी गई है। जिसके चलते सिटी बसें पीजीआई अथवा मेडिकल चौराहा से होकर गुजरेंगी ताकि रोगियों को वाहन के लिए परेशान नहीं होना पड़े।
विज्ञापन

एआरटीए ओमप्रकाश मोर ने बताया कि लोगों की सुविधा के चलते डीसी ने पहले चरण में चार सिटी बसें चलाने की योजना बनाई है। इसको लेकर उनसे करनाल में चल रही सिटी बसों के संबंध में पूरी जानकारी मांगी गई, जो भेज दी गई है। वह बताते हैं सिटी बसें शहर के बाहरी प्रमुख स्थानों से चलाई जाएंगी ताकि बाहर से आने वाले लोगों को आवागमन में असुविधा नहीं हो। वह बताते हैं कि संभव है ये बसें दिल्ली बाईपास, गुहाना बस स्टैंड, झज्जर रोड और शीला बाईपास चौराहा से चलेंगी। इनका रूट इस तरह से तैयार किया जाए ताकि लोग पीजीआई सहूलियत से पहुंच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed