फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   ईसी बैठक

ईसी बैठक

Tue, 03 Jul 2018 02:40 AM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
ईसी बैठक
एमडीयू ने बनाई अपनी कोर वेल्यू, समाज को मिलेगा सीधा लाभ
विज्ञापन

- विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ रिसर्च, मोरेलिटी एंड एथिक्स, सोशल कमिटमेंट व सर्विस के लिए किया जाएगा प्रेरित
- विवि की ईसी बैठक में कई मुद्दों पर लगी मंजूरी की मुहर
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। एमडीयू ने अपनी कोर वेल्यू तय कर ली है। अब इन्हीं बेसिक मूल्यों के आधार पर विवि आगे बढ़ेगा। इसके लिए विवि ने सोमवार को हुई ईसी (कार्यकारी परिषद) की बैठक में पारदर्शी व जवाबदेह व्यवस्था बनाने का फैसला लिया है। यही नहीं ग्रेजुएशन एट्रीब्यूट, रिसर्च पॉलिसी व फैकल्टी डेवलपमेंट समेत करीब 50 मुद्दों पर परिषद सदस्यों की मंजूरी की मुहर लगी।
कुलपति प्रो. बिजेंद्र कुमार पूनिया की अध्यक्षता में हुई ईसी की बैठक में 50 एजेंडों पर बहस हुई। इनमें कुछ टेबल एजेंडे भी शामिल हैं। बहस के बाद विवि की बेहतरी के मुद्दों समेत अन्य मामलों पर सहमति जताते हुए परिषद सदस्यों ने अपनी मंजूरी की मुहर लगाई। यहां ईसी की बैठक में पास हुए मुद्दों को हरी झंडी दी गई। वीसी ने एक-एक करके सभी मुद्दे परिषद के समक्ष रखे। इनमें विवि की रिसर्च पॉलिसी, फैकल्टी डेवलपमेंट, ग्रेजुएट एट्रीब्यूट सरीखे मामले मुख्य हैं। ग्रेजुएट एट्रीब्यूट के तहत विद्यार्थी को सर्वगुण संपन्न बनाने पर जोर दिया जाएगा। इसमें एक छात्र विवि से क्या क्वालिटी लेकर जाएगा, यह अहम रहेगा। विवि विद्यार्थी की पर्सनैलिटी, इमोशनल, इंटर एक्चुअल व सोसायटी को लाभ देने वाला युवा तैयार करेगा। इसके लिए विवि की कोर वेल्यू तय की गई हैं। इसमें एकेडमिक एक्सिलेंस, प्रफ्यूट ऑफ एक्सिलेंस इन रिसर्च एंड इनोवेशन, मोरेलिटी एंड एथिक्स, सोशल कमिटमेंट एंड इनक्लूसविनेस, एनवायरमेंट सस्टेनेब्लिटी व सर्विस शामिल है।
विज्ञापन

120 से 200 हुई स्पोर्ट्स रजिस्ट्रेशन फीस
विवि में खेल पंजीकरण को लेकर भी मुद्दा रखा गया। एजेंडा नंबर आठ के तहत स्पोर्ट्स रजिस्ट्रेशन फीस बढ़ाने की बात रखी गई। इसे 120 से बढ़ा कर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के समकक्ष 200 रुपये करने की सिफारिश की गई। इस मुद्दे को परिषद सदस्यों ने सहमति जताते हुए अपनी मंजूरी दी। इसके चलते अब विद्यार्थियों को स्पोर्ट्स रजिस्ट्रेशन फीस 200 रुपये देनी होगी। इसमें से 50 रुपये कॉलेज रखेगा व 150 रुपये विवि को मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंपस स्कूल प्राचार्य को मिला एक महीने का एक्सटेंशन
ईसी की बैठक में कैंपस स्कूल के प्राचार्य का मुद्दा रखा गया। इस पर चर्चा के बाद मौजूदा प्राचार्य को ही एक महीने का एक्सटेंशन दिए जाने पर सहमति बनी। हालांकि एमडीयू गैर शिक्षक संघ ने प्राचार्य को एक्सटेंशन न देकर सीनियर प्रोफेसर को जिम्मेदारी सौंपने की मांग की थी।

गैर शिक्षक भी हों ईसी के सदस्य
ईसी की बैठक से एमडीयू के गैर शिक्षक कर्मचारी दूर रहते हैं। ऐसे में न तो उनके मुद्दे बैठक में शामिल हो पाते हैं और न ही गंभीरता से उठाए जाते हैं। नतीजतन कर्मचारियों के हित की बात नहीं हो पा रही है। ऐसे में गैर शिक्षक कर्मचारी संघ ने अपने दो पदाधिकारियों को ईसी में शामिल किए जाने का मुद्दा उठाया है। संघ के प्रधान फूल कुमार बोहत ने कहा कि विवि प्रशासन संघ के पदाधिकारियों को भी ईसी में शामिल करें, ताकि वे अपने व विवि के हित के मुद्दों पर पक्ष रख सकें। इस बारे में वीसी से आग्रह किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed