फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   रेलवे ट्रैक के समीप मिला अधेड़ का शव

रेलवे ट्रैक के समीप मिला अधेड़ का शव

Sun, 11 Jun 2017 12:40 AM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक के समीप मिला अधेड़ का शव
रेलवे ट्रैक के समीप मिला अधेड़ का शव
विज्ञापन

चरखी दादरी।
ढाणी फौगाट रेलवे ट्रैक के समीप से शनिवार को मातनहेल निवासी अधेड़ का शव बरामद हुआ है। पुलिस को मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इसमें उसने मौत के लिए परिजनों को जिम्मेवार ठहराया है। मृतक के भाई के बयान पर रेलवे पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

जानकारी के अनुसार गांव मातनहेल निवासी 55 वर्षीय भीम सिंह का शव ढाणी फौगाट रेलवे ट्रैक के समीप शनिवार सुबह पड़ा मिला। इसकी सूचना ग्रामीणों ने रेलवे पुलिस को दी। सूचना पाकर रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास किया लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। इसके बाद एएसआई सुरेश कुमार ने मृतक के कपड़ों की तलाशी ली तो जेब से एक कागज बरामद हुआ। इस पर मृतक ने अपना नाम व पता लिखा हुआ था। इतना ही नहीं इसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेवार अपने परिजनों को ठहराया था। इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद घटना की सूचना परिजनों को दी गई। इसके बाद मृतक का भाई बलवान सिंह सिविल अस्पताल पहुंचा और पुलिस को दिए बयान में बताया कि भीम सिंह नशे का आदि था और हार्ट का भी रोगी था। मृतक की पत्नी काफी समय से बीमार चल रही है जो रोहतक पीजीआई में भर्ती है। पुलिस ने फिलहाल बयानों पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि सुसाइड नोट की जांच रेवाड़ी रेलवे थाना प्रभारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed