फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   14 Months old Girl child drown in a bucket of water in Rohtak

रोहतक में दुखद घटना: भैणी भैरों गांव में खेलते-खेलते बाल्टी में गिरी 14 माह की बच्ची, डूबने से मौत

Sun, 16 Oct 2022 06:23 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महम, रोहतक (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महम, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 16 Oct 2022 06:23 PM IST
सार

मां-बाप घर के बाहर किसी काम से गए हुए थे। इसी दौरान 14 माह की नन्ही परी अपनी बड़ी बहनों के साथ खेल रही थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
14 Months old Girl child drown in a bucket of water in Rohtak
मृतका का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के रोहतक जिले के महम कस्बे के गांव भैणी भैरों में रविवार को 14 माह की परी बाथरूम में रखी बाल्टी के पानी में डूबने से मर गई। घटना उस समय हुई जब बच्ची के माता-पिता किसी काम से बाहर गए थे। उस समय वह अपनी दो बड़ी बहनों के साथ घर पर थी। उसे ठीक से चलना भी नहीं आता था। पुलिस ने पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


मृतका के पिता सौरभ ने बताया कि परी घुटनों के बल चलती हुई बाथरूम में घुस गई और उसकी बड़ी बहनें खेलने में व्यस्त थी। बाथरूम में पानी की बाल्टी भरी रखी थी। कुछ देर बाद जब परी दिखाई नहीं दी तो उसकी बहनों ने उसे ढूंढना शुरू किया। फिर वह बाथरूम में मिली। यहां पानी की 20 लीटर वाली बड़ी बाल्टी भरी रखी थी।
विज्ञापन


अनुमान लगाया जा रहा है कि परी उसमें हाथ मार कर खेलने लगी होगी। उसी दौरान उसका संतूलन बिगड़ जाने से वह सिर के बल बाल्टी में गिर गई। जब बात सामने आई तो परी को महम के अस्पताल में ले जाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल से घटना की सूचना थाना महम के पास पहुंची तो जांच अधिकारी राजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे शव का पीजीआई रोहतक में पोस्मार्टम कराया। जांच अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। वहीं भैणी भैरो निवासी जस्सू ने बताया कि सौरभ गाड़ियों पर पेंट आदि करने का काम करता है।


उसको तीन बेटियां थी। उनके पास उनकी मां रहती थी। शनिवार को शाम वह किसी काम से बाहर गई तभी यह हादसा हो गया। इसका सभी को दुख है। बताया कि रविवार को  बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के बाद दफना दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed