{"_id":"672221607696668b41001878","slug":"14-complaints-were-received-in-the-samadhan-camp-12-were-resolved-on-the-spot-rohtak-news-c-17-roh1020-535468-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: 14 में से 12 शिकायल हल, अब सोमवार को लगेगा समाधान शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: 14 में से 12 शिकायल हल, अब सोमवार को लगेगा समाधान शिविर
विज्ञापन
रोहतक।
नगर निगम आयुक्त ने छोटी दिवाली के दिन बुधवार को निगम कार्यालय में समाधान शिविर लगाया, जहां आई 14 में से 12 शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया। अवकाश के चलते अब सोमवार 4 नवंबर को ही समाधान शिविर लगेगा।
आयुक्त ब्रह्मजीत रांगी ने कहा कि नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए शहरी स्थानीय निकाय के अधिकारी और कर्मचारी तैयार हैं। प्रदेश सरकार के निर्देश पर जिला मुख्यालय व उपमंडल स्तर पर शहरी स्थानीय निकाय के कार्यालयों में समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में शहरी क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है। नागरिक इन शिविरों में आकर अपनी समस्या रख सकते हैं। समाधान शिविर में नगर निगम डीएमसी एवं नोडल अधिकारी जितेंद्र कुमार ने भी नागरिकों की समस्याएं सुनी। वहींं दूसरी ओर नगर पालिका महम, सांपला और कलानौर में शहरी स्थानीय निकाय के अधिकारियों ने नागरिकों की समस्याएं सुनी। समाधान शिविर में नागरिक अपनी प्रॉपर्टी आईडी, हाउस टैक्स, जन्म प्रमाण पत्र, पानी निकासी की समस्याएं लेकर पहुंचे। समाधान शिविर में नंद कॉलोनी निवासी रामरति पीआईडी में एरिया ठीक करवाने, सेक्टर 4 निवासी श्रीभगवान सफाई व्यवस्था को लेकर, गीता कॉलोनी निवासी महावीर सिंह टैक्स बिल ठीक करवाने, कमला नगर निवासी सुनील प्रॉपर्टी आईडी दुरुस्त करवाने पहुंचे।