फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   14 candidates face each other in Bahadurgarh, 9 in Badli and 11 in Jhajjar.

Rohtak News: बहादुरगढ़ में 14, बादली में 9 और झज्जर में 11 उम्मीदवार आमने-सामने

Tue, 17 Sep 2024 04:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
14 candidates face each other in Bahadurgarh, 9 in Badli and 11 in Jhajjar.
16jjrp15- झज्जर। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में किए गए अपने  नामांकन को वापस लेते कांग्रेसी नेता
झज्जर। हरियाणा विधानसभा आम चुनावों को लेकर नामांकन वापसी की प्रक्रिया सोमवार को संपन्न हाे गई। चुनाव आयोग के नियमानुसार नामांकन की वापसी की प्रक्रिया सोमवार को संबंधित विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी (आरओ) कार्यालयों में पूरी की गई। नामांकन वापसी के दिन झज्जर से एक, बादली से दो, बेरी और बहादुरगढ़ से तीन-तीन प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिए हैं। नामांकन वापस लेने के बाद झज्जर से अब 11, बादली से 9 और बहादुरगढ़ से 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन

इस दौरान झज्जर-66 विधानसभा क्षेत्र से संजीत निवासी गांव कबलाना ने अपना नामांकन वापस लिया है। रविवार रात को सांसद दीपेंद्र हुड्डा उनके निवास पर पहुंचे और संजीत को हर मान-सम्मान देने की बात कही। इसके बाद सोमवार को संजीत कबलाना ने अपने कार्यालय में बैठक की, जिसमें सांसद के भाई मोनू हुड्डा शामिल हुए। इसके बाद कांग्रेसी नेता मोनू हुड्डा, राज सिंह जाखड़, विकास अहलावत की मौजूदगी में संजीत ने अपना नामांकन वापस लिया। वहीं भाजपा छोड़कर सतबीर सिंह चुंबक ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरा हुआ है। वह चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन

बहादुरगढ़-64 विधानसभा क्षेत्र से कविता, निवासी गांव बीर बरक्ताबाद (नया गांव), तहसील बहादुरगढ़, बलवान सिंह निवासी गांव आसंडा तहसील बहादुरगढ़ व सचिन जून निवासी सेक्टर 9ए तहसील बहादुरगढ़ ने अपना नामांकन वापस ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बादली- 65 विधानसभा क्षेत्र से महेंद्र सिंह निवासी गांव पेलपा, तहसील बादली व तरुण निवासी ब्लॉक बादली पाना लाख्यान ने अपना नामांकन वापस ले लिया। वहीं, बेरी-67 विधानसभा क्षेत्र से अशोक निवासी गांव डीघल तहसील बेरी, रेखा निवासी गांव डीघल तहसील बेरी ने अपना नामांकन वापस ले लिया। यह दोनों निर्दलीय उम्मीदवार व भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे अमित डीघल के परिवार से हैं। इसके अलावा उषा सुहाग निवासी गांव बिसहान तहसील बेरी ने भी अपना नामांकन वापस लिया है। उनके पति इंद्रजीत सुहाग निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में है। उम्मीदवारों द्वारा नामांकन वापस लिए जाने के बाद चारों विधानसभा क्षेत्रों में रिटर्निंग अधिकारियों ने भारत चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार उम्मीदवारों को चुनाव चिह्नों का आवंटन किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी शक्ति सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन चुनाव आयोग के शेड्यूल के अनुसार कार्य कर रहा है व चारों विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव की तैयारी आयोग के नियमानुसार बेहतर ढंग से चल रही हैं।

किस विस से कौन प्रत्याशी अब मैदान में डटा

बेरी विधानसभा- इंडियन नेशनल लोकदल प्रत्याशी के रूप में प्रमोद, इंडियन नेशनल कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में रघुबीर सिंह कादयान, भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी के तौर पर संजय कुमार, जननायक जनता पार्टी प्रत्याशी के रूप में सुनील, आम आदमी पार्टी प्रत्याशी के रूप में सोनू, निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अमित कुमार, गोवर्धन सिंह, इंद्रजीत सुहाग।

बादली विधानसभा- भारतीय जनता पार्टी से प्रत्याशी के रूप में ओमप्रकाश धनखड़, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से कुलदीप वत्स, जननायक जनता पार्टी से कृष्ण कुमार, आम आदमी पार्टी से हरपाल सिंह, निर्दलीय प्रत्याशी अजीत, अमित कुमार, पूनम, विरेंद्र सिंह, संदीप।

झज्जर विधानसभा- भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी के रूप में कप्तान सिंह, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से गीता भुक्कल, बहुजन समाज पार्टी से धर्मबीर सिंह, जननायक जनता पार्टी से नसीब, आम आदमी पार्टी से महेंद्र सिंह, रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया (ए) से जयदीप, निर्दलीय प्रत्याशी नरेंद्र सिंह, राजल, सतबीर सिंह चुम्बक, संजय, सुनील कुमार।


बहादुरगढ़ विधानसभा- आम आदमी पार्टी से कुलदीप सिंह छिक्कारा, भाजपा से दिनेश कुमार, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से राजेंद्र सिंह जून, इंडियन नेशनल लोकदल से शीला राठी, निर्दलीय प्रत्याशी अरुण गोयल, चेष्टा, प्रवीण कुमार, महेंद्र, रमेश दलाल, राजेश कुमार, राजेश कुमार, राजेश जून, रोहित कुमार, सुनीता।

झज्जर विधानसभा से किस निर्दलीय को क्या मिला चुनाव चिन्ह
नरेंद्र सिंह-घड़ी
राजल-सेब
सतबीर सिंह चुम्बक-बैट
संजय-एसी
सुनील कुमार-गोभी का फूल
जयदीप-केतली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed