फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सीवर टैंक में सफाई करने घुसे पिता-पुत्र समेत तीन की दम घुटने से मौत

सीवर टैंक में सफाई करने घुसे पिता-पुत्र समेत तीन की दम घुटने से मौत

Thu, 02 May 2019 01:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
सीवर टैंक में सफाई करने घुसे पिता-पुत्र समेत तीन की दम घुटने से मौत
सोनीपत। शहर के बहालगढ़ रोड पर सिद्धार्थ कॉलोनी के पास एक बैंक्वेट हाल में सीवर टैंक की सफाई करने उतरे ठेकेदार पिता-पुत्र और एक मजदूर की गैस के प्रभाव से दम घुटने से मौत हो गई। प्रशासनिक अमले ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद तीनों शवों को बाहर निकाला। सीवर टैंक में गैस होने के कारण राहत कार्य में देरी हुई। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में बैंक्वेट हॉल चलाने वाले की लापरवाही सामने आई है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

आदर्श नगर का रहने वाला प्रेम उर्फ पांडू (48) सीवर टैंक की सफाई का काम करता था। वह बुधवार तीसरे पहर अपने बेटे विनय (18), पड़ोसी दीपक (32) व साली के बेटे धीरज के साथ सिद्धार्थ कॉलोनी के पास स्थित बैंक्वेट हॉल में सीवर टैंक की सफाई करने गया था। प्रेम उर्फ पांडू सीवर टैंक की सफाई के लिए उसमें उतर गया। इसी बीच अंदर गैस होने के कारण उसके प्रभाव में आकर वह बेसुध हो गया। जिसका पता लगते ही दीपक उसे बचाने के लिए अंदर चला गया। वह भी गैस के प्रभाव में आ गया और बेसुध हो गया। जिस पर विनय अपने पिता व पड़ोसी को बचाने के लिए सीवर टैंक में उतरने लगा। धीरज ने सीढ़ी को पकड़ रखा था। टैंक में जाते ही विनय भी गैस के प्रभाव में आ गया। जिस पर धीरज सीढ़ी से बाहर भाग आया। उसने वहां मौजूद बैंक्वेट हॉल कर्मियों को मामले से अवगत कराया। जिस पर मामले की सूचना प्रशासन को दी गई। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तीनों को बाहर निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन टैंक में गैस होने के चलते उन्हें बाहर नहीं निकाला जा सका। बाद में सेफ्टिक टैंकर से टैंक को खाली कराया गया। जिसके बाद गैस का प्रभाव कुछ कम होने पर फायर ब्रिगेड कर्मी को आक्सीजन सिलिंडर देकर अंदर भेजा गया। जिसके बाद तीनों के शव ही बाहर निकाले जा सके। सदर थाना पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिद्धार्थ कॉलोनी के पास स्थित बैंक्वेट हॉल में सीवर टैंक की सफाई के दौरान फंसे मजदूर को बचाने के प्रयास में तीन की मौत हो गई। जिसमें पिता-पुत्र व पड़ोसी शामिल हैं। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। बैंक्वेट हॉल में सफाई के दौरान कोई उपकरण नहीं दिए गए थे। जिससे बैंक्वेट हॉल चलाने वाले की लापरवाही सामने आई है। जांच के बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वजीर सिंह, थाना प्रभारी सदर सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed