{"_id":"5c9bdf21bdec2214290199a6","slug":"131553719073-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"....अंग्रेज पक्की नीली स्याही से लिखकर रखते थे सभी घटनाओं को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
....अंग्रेज पक्की नीली स्याही से लिखकर रखते थे सभी घटनाओं को
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। अंग्रेजी राज की सभी घटनाओं के ऐतिहासिक कागजातों को प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया गया है। अंग्रेजों की खास बात यह थी कि वह पक्ष और विपक्ष की सभी घटनाओं को पक्की नीली स्याही से लिखकर रखते थे। बुधवार को राजकीय महिला महाविद्यालय में ऐतिहासिक दुर्लभ दस्तावेजों की प्रदर्शनी लगाई गई। इसे अभिलेखागार विभाग हरियाणा की ओर से आयोजित किया गया। प्रदर्शनी में 1857 से लेकर 1930 तक की सभी घटनाओं का ब्योरा है। इन दस्तावेजों को हरियाणा स्टेट पुरातत्व विभाग में सुरक्षित रखा गया है। प्रदर्शनी का उद्घाटन एमडीयू इतिहास विभाग से डॉ. बीडी यादव ने किया। इस दौरान प्राचार्या डॉ. पूनम भनवाला, इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. यशपाल शर्मा, डॉ. प्रद्युमन सिंह, डॉ. अपराजिता, डॉ. नरेश दहिया, डॉ. सुभाष बल्हारा, डॉ. राजबीर सिंह व मोहन लाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
सरकारी कार्यालयों के रिकॉर्ड रूम से निकाले दस्तावेज
यह दुर्लभ दस्तावेज विभिन्न सरकारी कार्यालयों के रिकॉर्ड रूम में बेकार पड़े हुए थे। जहां, यह दस्तावेज समय के साथ खराब हो रहे थे। इन दस्तावेजों को हरियाणा के पूर्व शिक्षा मंत्री जगदीश नेहरा ने प्रयासों से निकलवाया और हरियाणा स्टेट पुरातत्व विभाग में संरक्षित कराया। इन दस्तावेजों में अंग्रेजों की नीतियों, अंतिम मुगल बादशाह बहादुरशाह जफर के गहनों की सूची सहित रोहतक जिले का आर्थिक मानचित्र आदि अभिलेख प्रदर्शित किए गए हैं।
इन अभिलेखों को किया प्रदर्शित
-10 मई 1857 को अंबाला से आरंभ प्रथम स्वतंत्रता संग्राम जानकारी देता एक टेलीग्राम
-भारतीयों द्वारा सभी अंग्रेजों को सलामी देता फोटो
-अंतिम मुगल बादशाह बहादुरशाह जफर के गहनों की सूची जिसे ब्रिटिश सरकार द्वारा उपहार सम्पति घोषित किया गया
-बल्लभगढ़ के राजा और झज्जर व बहादुरगढ़ के नवाबों के क्षेत्रों का अधिग्रहण
-1 नवंबर 1858 की उद्घोषणा द्वारा भारत में ब्रिटिश क्षेत्रों का प्रशासन ईस्ट इंडिया कंपनी के हाथों से महारानी ने स्वयं ले लिया
-भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रािम अधिवेशन में अंबाला के लाला मुरलीधर का राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए सीधे प्रतिवेदन की वकालत करने संबंधी
-रोलेट बिल के विरोध में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बचाव की हिदायतें दी गई
-पंजाब में महात्मा गांधी के आगमन पर प्रतिबंध
-महात्मा गांधी की पलवल में गिरफ्तारी
-पंजाब के समाचार पत्रों पर सेंसरशिप
-सर छोटूराम के बारे में तत्कालीन उपायुक्त रोहतक की रिपोर्ट
-26 जनवरी 1930 को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाना
-1930 में पंडित नेकीराम शर्मा की गिरफ्तारी
-1930 विदेशी कपड़ों का बहिष्कार
- शहीद भगत सिंह को फ ांसी दिए जाने के आदेश
- बिना वारेंट के गिरफ्तारी
- व्यक्तिगत सत्याग्रह
- सभी कांग्रेसी संस्थाओं को अवैध घोषित किया जाना
- नारनौल निवासी भागीरथ प्रसाद शर्मा द्वारा रचित राष्ट्रीय ध्वज बारे एक गीत
- रोहतक जिले के नाम का उदभव
- रोहतक जिले का आर्थिक मानचित्र